एक्सप्लोरर

CBSE 12th Board Exam 2021: शिक्षा मंत्री ने 12वीं की लंबित बोर्ड परीक्षा को लेकर राज्यों से मांगे सुझाव

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को सभी राज्यों के शिक्षा सचिवों के साथ हाई लेवल मीटिंग की थी. इस बैठक के दौरान कोविड महामारी से लेकर ऑनलाइन शिक्षा व 12वीं की परीक्षा को लेकर चर्चा हुई. हालांकि 12वीं की लंबित बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सुझाव मांगे हैं.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में सोमवार को  सभी राज्यों के शिक्षा सचिवों के साथ वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया था. इस मीटिंग के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कोविड स्थिति, ऑनलाइन शिक्षा, सभी राज्यों की तैयारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति, एनईपी 2020 के कार्यान्वयन जैसे कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान 12वीं की परीक्षा को लेकर भी चर्चा हुई. उम्मीद है कि जल्द ही 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर फैसला लिया जाएगा.

12वीं की परीक्षा को लेकर राज्यों से मांगे गए सुझाव

वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया है कि सीबीएसई, आईसीएस और विभिन्य राज्यों की 12वीं की परीक्षा को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई थी. केंद्र सरकार ने 12वीं की परीक्षा को लेकर विभिन्न राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों से सुझाव मांगे गए हैं.

बता दें कि सीबीएसई द्वारा पहले ही घोषणा की जा चुकी है कि एक जून या इसके बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी. उसी के बाद लंबित 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा.

स्टूडेंट्स और पैरेंट्स कर रहे 12वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग

गौरतलब है कि कोरोना महामारी की भयंकर रफ्तार को देखते हुए 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं पहले ही रद्द की जा चुकी हैं और स्टूडेंट्स के मूल्यांकन नीति का भी ऐलान कर दिया गया है. वहीं 12वीं के स्टूडेंट्स और पैरेंट्स भी लगातार मांग कर रहे हैं कि महमारी को देखते हुए 10वीं की तरह 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द की जानी चाहिएं और स्टूडेंट्स का मूल्यांकन इंटरनल असेसमेंट के आधार पर किया जाना चाहिए.  बता दें कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कराने को लेकर स्टूडेंट्स द्वारा ऑनलाइन कैंपेन भी चलाया जा रहा है.

इतना ही नहीं सीबीएसई और आईएससी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है.

12वीं की परीक्षा को लेकर नहीं लिया गया कोई अंतिम फैसला

बता दें कि 14 मई को, सीबीएसई द्वारा यह घोषणा की गई थी कि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है. इससे पहले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने घोषणा की थी कि सीबीएसई कक्षा 12 के छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पहले नोटिस जारी किया जाएगा. ताकि उन्हें परीक्षा से पहले रिवीजन करने का वक्त मिल सके.

ये भी पढ़ें

PSEB 8th 10th Result 2021: पंजाब बोर्ड ने 10वीं और 8वीं क्लास का रिजल्ट घोषित किया, दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी

HSSC Clerk Result: हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमिशन ने क्लर्क वेटिंग लिस्ट 2019 जारी की, इस लिंक से डाउनलोड करें रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
नीट यूजी राउंड 1 का रिजल्ट जारी, 29945 सीटों का हुआ आवंटन
नीट यूजी राउंड 1 का रिजल्ट जारी, 29945 सीटों का हुआ आवंटन
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
AIIMS Delhi Director: AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

Embed widget