एक्सप्लोरर

कनाडा में नौकरी पाना चाहते हैं तो फॉलो करें ये स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस, सेलेक्ट हुए तो सैलरी लाखों में

Jobs In Canada: अगर कनाडा में नौकरी पाना चाहते हैं तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें. इससे आपकी सर्च भी आसान हो जाएगी और नौकरी मिलने के चांस भी बढ़ जाएंगे.

How To Get Job In Canada: कनाडा में हर साल बड़ी संख्या में भारतीय पढ़ने और नौकरी करने जाते हैं. वहां मिलने वाली सैलरी और दूसरी सुविधाएं इसे काम करने के लिए एक बढ़िया जगह बनाती हैं. सैलरी के अलावा भी यहां के कर्मचारियों को बहुत से बेनिफिट्स मिलते हैं, जिन्हें देखते हुए लोग यहां जॉब पाने का मौका छोड़ना नहीं चाहते. हालांकि नौकरी पाने के लिए पूरा प्रोसेस फॉलो करना होता है और ये कई बातों पर निर्भर करता है कि आपको जॉब, कब, कैसे, कहां और कितनी सैलरी की मिलेगी. मोटे तौर पर ये स्टेप बाय स्टेप प्रोसोस फॉलो कर सकते हैं.

लैंग्वेज स्किल है जरूरी

कनाडा में मुख्य तौर पर दो भाषाएं बोली जाती हैं, इंग्लिश और फ्रेंच. अगर आप यहां नौकरी की सोच रहे हैं तो जल्दी से जल्दी फ्रेंच सीखना शुरू कर दें. इससे आपको जॉब में प्रिफरेंस मिलेगी. साथ ही वहां जाकर जब आप इस भाषा में या ऑनलाइन इंटरव्यू के दौरान फ्रेंच में कम्यूनिकेट करेंगे तो आपका इंप्रेशन अच्छा पड़ेगा.

कनेडियन इंप्लॉयर के मुताबिक सीवी बनाएं

नौकरी पाने का पहला स्टेप होता है नौकरी तलाशना. इसके लिए सीवी ऐसा बनाएं जो वहां की कंपनियों को आकर्षक लगे. इस बात का भी ध्यान रखें कि हर जगह एक ही सीवी इस्तेमाल न करें. कंपनी, पोजीशन वगैरह के हिसाब से इसमें जरूरी बदलाव करने के बाद ही सीवी भेजें.

लोकल कल्चर और हिस्ट्री की जानकारी होगी फायदेमंद

लैंग्वेज के अलावा ये दूसरा प्वॉइंट है जिसकी जानकारी होने पर नौकरी मिलने में आसानी रहती है. इससे आप वहां की ऑडियंस के साथ कनेक्ट हो पाते हैं और जिस रीजन की जैसी जरूरत होती है वैसा ही व्यवहार करने पर कंपनी आपको तवज्जो देने लगती है.

नेटवर्किंग से मिलती है मदद

यहां जॉब पाने के लिए नेटवर्किंग मदद करती है. लोगों से टच में रहें और किसी जॉब के लिए रिज्यूम भेजने के बाद कोल्ड कॉल करते रहें. यानी उसके बारे में लोगों से पूछते रहें कि क्या कोई अपडेट है या उस पोजीशन पर कोई रखा गया या कुछ और अपडेट.

कनाडा की सरकार जॉब सर्च के लिए एक टूल इस्तेमाल करती है जिसे जॉब बैंक कहते हैं. आप इसके माध्यम से नौकरी तलाश सकते हैं. बाकी सोशल मीडिया से भी बहुत से कनेक्शन तलाशें जा सकते हैं.

मिलती है बढ़िया सैलरी

कनाडा में सबसे ज्यादा प्रचलित जॉब्स की बात करें तो ये सिविल इंजीनियरिंग है. मैकेनिकल इंजीनियर को भी अच्छा पैसा मिलता है. एवरेज सैलरी की बात करें तो ये बहुत सी चीजों पर डिपेंड करती है पर साल के 10 से 40 लाख रुपये तक कमाए जा सकते हैं. एक्सपीरियंस होने के बाद पैसा साल के 50-52 लाख तक भी पहुंच जाता है.

यह भी पढ़ें: अगर ये योग्यता है तो फटाफट कर दें अप्लाई, 80 हजार रुपये है सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MPSC भर्ती पर छात्र आंदोलन का असर, जानें कौन-सी परीक्षाएं हुईं स्थगित?
MPSC भर्ती पर छात्र आंदोलन का असर, जानें कौन-सी परीक्षाएं हुईं स्थगित?
झारखंड छात्र आंदोलन के बीच 2 और JPSC परीक्षाएं रद्द, जानें अब तक कितने एग्जाम रद्द?
झारखंड छात्र आंदोलन के बीच 2 और JPSC परीक्षाएं रद्द, जानें अब तक कितने एग्जाम रद्द?
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget