एक्सप्लोरर

क्या है BSF, CISF और CRPF? कैसे होती है भर्ती, कितनी मिलती है सैलरी

सेना में न भर्ती होने पर युवा बीएसएफ, सीआरपीएफ या सीआईएसएफ में भर्ती होकर देश की सेवा कर सकते हैं. आइए इन फोर्सेज के बारे में जानते हैं...

सेना में भर्ती होने का जज्बा रखने वाले युवा यदि किन्हीं कारणों से वहां भर्ती नहीं हो पाए हैं तो उनके देश सेवा के रास्ते बंद नहीं हुए हैं, वह बीएसएफ, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ जैसी सिक्योरिटी फोर्स में काम कर सकते हैं. काम करने का मन बनाया है तो इसके बारे में जानना भी जरूरी है. कितनी सैलरी मिलती है, कैसे भर्ती होती है? आइये आपको इस बारे में बताते हैं.

बीएसएफ कॉन्स्टेबल जीडी का वेतन 21,700 रुपये से 69,100 प्रति माह के बीच है. वहीं सैलरी ग्रेड पे पर निर्भर करती है. सैलरी के साथ डियरनेस अलाउंस (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), परिवहन भत्ता सहित कई लाभ मिलते हैं. सब-इंस्पेक्टर के पद पर 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक की सैलरी मिलती है.
सीआरपीएफ में वेतन

सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट को वेतन स्तर 10 के तहत 78800 से 2,09200 रुपये की सैलरी दी जाती है. यहां की सीनियरिटी के हिसाब से सैलरी बढ़ती है. इसके अलावा उन्हें डीए, एचआरए, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, राशन और मेडिकल की सुविधाएं भी मिलती हैं. वहीं सब-इंस्पेक्टर को वेतन स्तर 6 के तहत 35,400 से 1,12,400 रुपये की सैलरी दी जाती है. सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल के पद पर वेतन स्तर 03 में रखा गया है, जिसमें सैलरी 21,700 से 69,100 रुपये प्रति माह है.

यह भी पढ़ें-

बांग्लादेश के आर्मी चीफ वाकर-उज-जमान ने यहां से की है पढ़ाई, जानें कैसे हुए सेना में भर्ती

सीआईएसएफ में सैलरी
सीआईएसएफ में कांस्टेबल का वेतनमान 21700 से 69100 रुपये प्रतिमाह है. यह वेतन मैट्रिक्स के स्तर 3 पर आता है. यहां हेड कांस्टेबल का वेतनमान 25500 रुपये से 81100 रुपये प्रतिमाह, सब स्पेक्टर की बेसिक सैलरी 35400 रुपये, असिस्टेंट कमांडेंट की बेसिक सैलरी 56100 रुपये है. इन सबको मूल वेतन के अलावा डीए एचआरए परिवहन भत्ता आदि दिया जाता है.

क्या चाहिए योग्यता
बीएसएफ, सीआईएसएफ और सीआरपीएफ में भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक और शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करनी जरूरी हैं. कांस्टेबल बनने के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12 वीं पास होना जरूरी है. उम्र 18 साल से कम और 23 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इनमें भर्ती होने के लिए दौड़ परीक्षा भी पास करनी होती है. पांच किलोमीटर की दौड़ लगवाई जाती है जो निर्धारित 24 मिनट में पूरी करनी होती है. इसके अलावा लिखित परीक्षा, डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा में भी शामिल होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें-

कमाल की कहानी! आंगनबाड़ी से शुरू हुआ पढ़ने का सफर, अब चौथे अटेंप्ट के बाद बन गई

जानिए तीनों फोर्स के बारे में
बीएसएफ बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स. इसे सीमा सुरक्षा बल के नाम से भी जाना जाता है. इसका कार्य सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. बीएसएफ के जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं. पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार की सीमाओं पर तैनात हैं. इसके अतिरिक्त जरूरत के हिसाब से इनकी तैनाती होती है.

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) की जिम्मेदारी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की है. इसके अलावा उन्हें गंभीर परिस्थितियों में जरूरत के अनुसार डिप्लाय किया जाता है. इसी तरह एक है केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) CISF के जवानों को भारत सरकार की इंडस्ट्री, गवर्नमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य सरकारी संस्थानों में सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाती है.

यह भी पढ़ें-

10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए हरियाणा में सरकारी नौकरी का मौका, 42 साल तक उम्र वाले भी कर सकेंगे आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 
नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget