एक्सप्लोरर

BPSC TRE 3: बिहार टीचर भर्ती परीक्षा फेज 3 की फाइनल आंसर-की जारी, रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट?

BPSC TRE 3 Final Answer Key: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने बीपीएससी टीआरई परीक्षा की फाइनल आंसर-की रिलीज कर दी है. ये आंसर-की क्लास 1 से 5 तक के लिए जारी की गई है.

BPSC TRE 3 Final Answer Key 2024 Released: बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम 2024 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की बिहार टीचर भर्ती परीक्षा दी हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बताए गए स्टेप्स फॉलो करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए कैंडिडेट्स को बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – bpsc.bih.nic.in. इसके अलावा आंसर-की देखने का डायरेक्ट लिंक हमने यहां भी शेयर किया है, इसे यहां से भी आप चेक कर सकते हैं.

इस क्लास के लिए हुई है रिलीज

ये भी जान लें कि बीपीएससी टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम की फाइनल आंसर-की क्लास 1 से 5 तक के लिए रिलीज की गई हैं. जल्द ही बाकी क्लासेज की फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएंगी. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. यहां से आपको सारी जानकारियां मिल जाएंगी.

यह भी पढ़ें: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2024 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगे साक्षात्कार

प्रोविजनल आंसर-की पहले ही हो चुकी है जारी

इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की अगस्त में रिलीज हुई थी जिस पर कैंडिडेट्स से आपत्ति मांगी गई थी. सितंबर 2 से 5 के बीच में कैंडिडेट्स को प्रूफ के साथ इन पर आपत्ति करनी थी. इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई है. अब बाकी क्लासेज की भी फाइनल आंसर-की आएगी.

इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की

  • बिहार टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम 2024 की फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी bpsc.bih.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर क्लास 1 से 5 तक की जीएस पेपर की फाइनल आंसर-की का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी. इसमें आपको सवालों के सही जवाब मिल जाएंगे.
  • इस पर क्लिक करके डाउनलोड कर लें और अपने आंसर चेक कर लें. ये भी देख लें कि आपको कितना स्कोर मिलने की उम्मीद है.
  • इस बारे में कोई भी अपडेट जानने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.

यह भी पढ़ें: रेलवे में निकली 8 हजार भर्तियों के लिए इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई, ग्रेजुएशन पास है योग्यता 

रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट

बीपीएससी टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम के नतीजों को लेकर अभी कोई आधिकारिक सूचना साझा नहीं की गई है. फाइनल आंसर-की रिलीज हो रही हैं और इसके बाद नतीजों की बारी है. मोटी तौर पर कहें तो जब सभी क्लास की सभी विषयों की आंसर-की रिलीज हो जाएगी उसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट सितंबर महीने के अंत तक आ सकता है.

आंसर-की डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें. 

यह भी पढ़ें: रेलवे में निकले 4 हजार पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका आज, तुरंत कर दें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर

वीडियोज

बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget