एक्सप्लोरर

BPSC 65वीं मुख्य परीक्षा और बीपीएससी ज्युडिशियल प्रीलिम्स परीक्षा हुई स्थगित, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

बिहार लोक सेवा आयोग ने 65वीं मुख्य परीक्षा और बीपीएससी ज्युडिशियल प्रीलिम्स परीक्षा को स्थगित कर दिया है. इससे संबंधित जानकारी आयोग की ऑफिशियल साईट पर चेक कर सकते हैं.

BPSC 65th Main Exam: बिहार लोक सेवा आयोग ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 65वीं मुख्य संयुक्त परीक्षा को फ़िलहाल टाल दिया है. आयोग यह मुख्य परीक्षा 04, 05 और 07 अगस्त 2020 को आयोजित कराने वाला था. आयोग ने 65वीं मुख्य परीक्षा के साथ ही बिहार न्यायिक सेवा की परीक्षा को भी टाल दिया है. आयोग के अनुसार अब यह परीक्षा कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए स्थिति के सामान्य होने पर ही कराई जाएगी. आयोग परीक्षा की नई तारीखों के बारे में जल्द ही कोई फैसला लेगा. जैसे ही नई तारीखों के बारे में आयोग फैसला लेगा वैसे ही वह अपने ऑफिशियल वेबसाईट-bpsc.bih.nic.in पर नोटिस जारी कर देगा. इसलिए अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से अपडेट लेते रहें.

दूसरी बार टाली गई है बीपीएससी 65वीं मुख्य परीक्षा

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते यह परीक्षा दूसरी बार टाली गई है. पहले यह परीक्षा 25, 26 और 28 जुलाई 2020 को आयोजित होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया. आयोग 04, 05, और 07 अगस्त 2020 को यह परीक्षा आयोजित कराने के लिए दोबारा तारीखें तय किया था जिसे एक बार फिर से टाल दिया गया है.

यह भी जानें 65वीं मुख्य संयुक्त परीक्षा के बारे में

बिहार लोक सेवा आयोग ने 65वीं मुख्य संयुक्त परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 04 मई 2020 से 18 मई  2020 के बीच आमंत्रित किया था. आयोग ने कई विभागों में कुल 434  पदों के लिए आवेदन मांगा था. 65वीं मुख्य परीक्षा के लिए कुल 6517 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था. मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

65वीं मुख्य संयुक्त परीक्षा का पैटर्न

बीपीएससी के जरिए कराई जाने वाली 65वीं मुख्य संयुक्त परीक्षा तीन विषयों की होनी थी. इन तीन विषयों (जनरल हिंदी, सामान्य अध्ययन-| और सामान्य अध्ययन-||) के अलावा एक वैकल्पिक विषय की भी परीक्षा होनी थी. तीनों विषयों में से सामान्य हिंदी का पेपर क्वालीफाई था और दो पेपर अनिवार्य थे. क्वालीफाई का मतलब यह होता है कि इस पेपर में (सामान्य हिंदी) क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी का ही मूल्याङ्कन आगे किया जाएगा. परीक्षा की अवधि 3:00 घंटे की थी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget