एक्सप्लोरर

Board Results 2024: क्या बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां चेक करने वाले टीचर पढ़ाते नहीं हैं? यहां जानें क्या है हकीकत

Board Exams Copy Checking: बोर्ड एग्जाम्स की कॉपियां चेक करने वाले टीचर्स क्या खास होते हैं. क्या वे भी दूसरे शिक्षकों की तरह क्लास लेते हैं? जानते हैं विस्तार से.

Board Exam Copy Checking Process: आजकल बोर्ड परीक्षाओं का मौसम चल रहा है. कई बोर्ड्स के एग्जाम जहां खत्म हो चुके हैं तो कई के अभी भी चल रहे हैं. बिहार बोर्ड की कॉपी जांचने का काम खत्म हो चुका है तो यूपी बोर्ड का शुरू हुआ है. ऐसे में कई बार मन में ये सवाल उठता है कि ये काम किस प्रकार होता है, कौन से टीचर्स कॉपी जांचते हैं, क्या वो क्लास नहीं लेते? अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल आते हैं तो जानते हैं इनके जवाब.

क्लास लेते हैं ये टीचर

बोर्ड परीक्षाओं की कॉपी जांचने वाले शिक्षक स्कूलों से ही होते हैं और ये पढ़ाते भी हैं. एग्जाम खत्म हो जाने के बाद इनकी ड्यूटी कॉपी जांचने में लगती है और स्कूल के रेग्लूयर काम के अलावा ये कॉपी जांचने का काम भी करते हैं. आमतौर पर जब स्कूल की छुट्टियां हो जाती हैं उस समय पर ही कॉपी जांचने का काम शुरू होता है. ऐसे में जो टीचर इस काम के लिए चुने जाते हैं, वे केंद्र जाकर कॉप जांचते हैं और बाकियों की छुट्टी रहती है.

अनुभवी टीचर चुने जाते हैं

इस काम के लिए अनुभवी और योग्य टीचर चुने जाते हैं. इन्हें बोर्ड द्वारा तय सेंटर्स पर जाकर कॉपी जांचने का काम करना होता है. इसके लिए इन्हें प्रति कॉपी के हिसाब से कुछ भुगतान किया जाता है. ये नियम हर बोर्ड का अलग होता है. पहले यूपी बोर्ड में दो साल से कम अनुभव वाले टीचर कॉपी जांचने का काम नहीं करते थे पर पिछले साल ये नियम भी बदल गया. इस मामले में सभी बोर्ड के नियम फर्क होते हैं पर मोटे तौर पर पीजीटी, टीजीटी अनुभवी टीचर ही इस कम के लिए चुने जाते हैं.

कैसे आगे बढ़ता है प्रोसेस

हर सेंटर में टीचर्स के अलावा एडिशनल एग्जामिनर और हेड एग्जामिनर नियुक्त होता है जिनकी देखरेख में कॉपी चेकिंक का काम होता है. कॉपी का पहला पन्ना जिसमें नाम और रोल नंबर होता है, वो हटा दिया जाता है और एक सीक्रेट कोड दे दिया जाता है. इससे टीचर नहीं जान पाते कि वे किसकी कॉपी चेक कर रहे हैं. आमतौर पर दूसरे स्कूल के बच्चों की कॉपियां चेक करने को मिलती हैं.

तय होती है मार्किंग स्कीम

सीबीएसई बोर्ड में ऐसा होता है कि पहले एक स्पेसिमेन कॉपी दी जाती है जिसे तीन टीचर चेक करते हैं और मार्क्स देते हैं. फिर हेड एग्जामिनर तीनों को देखकर तय करता है कि नंबर किस प्रकार देने हैं. एक जनरल गाइडलाइन तय हो जाती है और उसी के अनुरूप कॉपी चेकिंग का काम शुरू होता है. ज्यादातर जगहों पर लीनिएंट मार्किंग करने के ही निर्देश होते हैं.

यह भी पढ़ें: यहां असिस्टेंट टीचर के 1500 से ज्यादा पद पर निकली वैकेंसी, इस दिन से करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget