एक्सप्लोरर

Board Exams 2024: ग्रुप स्टडी करने से ज्यादा फायदा होता है या सोलो? जानते हैं

Group Study Or Solo: बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने में ग्रुप स्टडी ज्यादा फायदा देती है या सोलो स्टडी? अगर आपके मन में भी ये सवाल आता है तो आज जानते हैं दोनों के फायदे और नुकसान.

Board Exam Preparation 2024: बोर्ड एग्जाम की तैयारी करते वक्त अक्सर स्टूडेंट्स के मन में ये सवाल आता है कि तैयारी का कौन सा तरीका बेहतर होता है, ग्रुप स्टडी या सोलो स्टडी. कई स्टूडेंट्स अपनी च्वॉइस को लेकर साफ होते हैं तो कई कंफ्यूज रहते हैं. अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल आते हैं तो आज दोनों ही तरीकों के प्रोज़ और कॉन्स जानने की कोशिश करते हैं. देखते हैं कौन सा तरीका बेहतर होता है.

हर किसी का तरीका अलग

इस बहस में पड़ने से पहले ये जान लीजिए की हर किसी की जरूरतें अलग होती हैं और हर किसी का पढ़ने, समझने और ग्रैस्प करने का पेस अलग होता है. आप सबसे पहले ये देख लें कि आपके लिए कौन सा तरीका कारगर हैं फिर उसे ही चुनें. किसी के भी फायदे-नुकसान आपकी अपनी जरूरत के बाद आते हैं. इसलिए चुनाव व्यक्तिगत होना चाहिए.

ग्रुप स्टडी वर्सेस सोलो स्टडी

  • शुरुआत आपको सोलो स्टडी से ही करनी होती है. इसलिए एक सीमा तक तैयारी आगे बढ़ जाए उसके बाद ही ग्रुप स्टडी का प्लान करें. शुरू में ही समूह में बैठ गए तो तैयारी नहीं हो पाएगी. पहले सेल्फ स्टडी आती है.
  • तैयारी एक लेवल तक हो जाए तो उससे संबंधित डिस्कशन करने और टॉपिक्स के दूसरे पहलुओं को समझने के लिए ग्रुप स्टडी की जा सकती है. इससे आपको दूसरे का भी परसपेक्टिव पता चलता है और अगर आपसे कुछ मिस हो गया तो वो सामने से पता चल जाता है.
  • ग्रुप स्टडी करने से तमाम दूसरे पहलुओं से मुलाकात होती है और तैयारा किय गया पक्का हो जाता है. इससे रिवीजन बढ़िया हो जाता है और जो आता है वह पक्का हो जाता है.
  • अगर आप अच्छा परफॉर्म करते हैं तो इससे कॉन्फिडेंस बढ़ता है और कहीं दूसरों की तुलना में तैयारी कम लगी तो कॉन्फिडेंस कम भी हो सकता है. इसलिए सोच-समझकर ग्रुप स्टडी में शामिल हों.
  • कई बार लोग ग्रुप में पहुंचकर खुद को आंकने लगते हैं और कमतर महसूस करने लगते हैं इसलिए सेल्फ डाउट आ जाता है. इससे जो तैयार होता है उससे भी जाते हैं. ये एक ड्रॉबैक दिमाग में रखकर चलें.
  • ग्रुप स्टडी में डिस्ट्रैक्शन होने के चांस ज्यादा रहते हैं. ह्यूमन टेंडेसी है कि जब तीन-चार या ज्यादा लोग साथ मे होते हैं तो बातें होने लगती हैं. ऐसे में कई बार विषय से भी भटक जाते हैं. तो ग्रुप स्टडी तभी करें जब आप सब के सब अनुशासन में रहते हों.
  • ग्रुप स्टडी में अगर एक भी बंदा या बंदी लापरवाह हुआ तो पूरे ग्रुप का समय बर्बाद कर सकता है, ये सोचकर आगे बढ़ें या अपना ग्रुप चुनें.
  • कई बार स्टूडेंट पढ़ाई में ठीक होते हैं, अनुशासन भी ठीक होता है लेकिन नेचर अच्छा नहीं होता. वे जानकर आपको या तो गलत सलाह देंगे या नहीं देंगे या आता हुआ छिपाएंगे. इन चीजों से बचकर रहें.
  • ग्रुप स्टडी में बोर नहीं होते, नींद नहीं आती और घंटे कब निकल जाते हैं पता ही नहीं चलता. सब तय करगे बैठते हैं कि इतने घंटे करना है तो अकेले ये टारगेट भले पूरा न हो ग्रुप में हो जाता है.
  • मोटे तौर पर कहें तो सेल्फ स्टडी बेस्ट है या ग्रुप स्टडी ये आपको अपनी क्षमताओं के बेस पर तय करना चाहिए. हालांकि जब तैयारी एक लेवल पर पहुंच जाए तो कभी-कभी ग्रुप के साथ चर्चा करें या कभी-कभी ग्रुप स्टडी करें पर इसे नियम न बनाएं. किसी भी ग्रुप या दोस्त पर डिपेंडेबिलिटी ठीक नहीं है. 

यह भी पढ़ें: IB में निकली भर्ती, लाखों में है सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget