एक्सप्लोरर

Board Exams 2024: परीक्षा के दौरान कैसा हो माता-पिता का रवैया? ऐसे बनें अपने बच्चे का सपोर्ट सिस्टम

Board Exam Preparation: बोर्ड परीक्षा के दौरान माता-पिता का रोल बच्चे की लाइफ में और अहम हो जाता है. इस दौरान बच्चे का सपोर्ट सिस्टम बनने के लिए ये टिप्स अपनाएं.

Parents Role During Board Exams: किसी भी बच्चे की जिंदगी में उसके माता-पिता का रोल कितना अहम होता है, ये बताने की जरूरत नहीं है. ये लोग एक बच्चे के दिल के इतने नजदीक होते हैं कि जब इनके माध्यम से कोई बात कही जाती है तो वे गहरे असर करती है. कई बार बच्चा और पैरेंट्स दोनों ही बहुत एक्सप्रेसिव नहीं होते पर इससे अटैचमेंट में और इस बॉन्ड में कमी नहीं आ जाती. इसी कारण बोर्ड परीक्षा के पहले, इस दौरान और बाद में भी पैरेंट्स का रोल महत्वपूर्ण हो जाता है. कुछ छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप उसे सपोर्ट कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

  • बच्चे को बार-बार पढ़ने के लिए या किसी भी दूसरे काम के लिए टोके नहीं. एक बार या अधिकतम दो बार कोई बात कह दें और उसे खुद से डिसीजन लेने दें. जबरदस्ती का दबाव न बनाएं.
  • खाने से लेकर, समय से सोने और उठने को लेकर दिनभर ताने न मारें. एग्जाम्स को हौव्वा बनाकर उनके सामने पेश न करें. दसवीं-बारहवीं के बच्चे इतने समझदार होते हैं कि उन्हें इन एग्जाम्स की अहमियत पता होती है.
  • दूसरे बच्चों के साथ उनकी तैयारी के साथ अपने बच्चे को कंपेयर न करें. इससे वे बहुत चिढ़ते हैं. बल्कि हो सके तो उसे मोटिवेट करें, उसकी तारीफ करें.
  • पढ़ाई को लेकर या उसकी किसी कमी को लेकर बात करनी भी है तो क्रिएटिव क्रिटिसिस्म का सहारा लें. यानी उसकी एक चीज की तारीफ करें और दूसरे को धीर से ऐसे प्वॉइंट करें कि अगर इस क्षेत्र में ऐसा हो जाए तो शायद और बेहतर रिजल्ट आएं.
  • आजकल के बच्चे सेंसिटिव ज्यादा होते हैं इसलिए इनके साथ गुस्से से या नाराजगी दिखाकर काम कम ही केसेस में चलता है. बाकी अपने बच्चे का नेचर आप भलीभांति जानते हैं तो उसी हिसाब से उसे टैकल करें.
  • अगर वो बहुत नर्वस है या घबरा रहा है या स्ट्रेस में है तो उससे बात करें. उसके मन को हल्का करने की कोशिश करें. उसे बताएं कि इस दुनिया में इससे बढ़कर कुछ नहीं, कोई एग्जाम नहीं.
  • वो डरा रहे, ठीक से सोए नहीं या कोई और बात हो तो उस पर गौर करें, उसकी एक्टिविटीज को मॉनिटर करें और कहीं कुछ अलग सा पैटर्न दिखे तो उससे बात करें.
  • अगर आपसे न संभले तो एक्सपर्ट की मदद लें. बच्चे कई बार पैरेंट्स से अपनी बात छिपाते हैं. ऐसे में जिससे वो कंफर्टेबल हों, उससे बात कराएं.
  • एग्जाम को लेकर उसके मन में फालतू के डर न भरें और न ही एग्जाम को हौव्वा बनाएं. उसे बताएं कि वह किसी दूसरे क्षेत्र में बेहतर कर सकता है. उसका संबल बनें, उसे पॉजिटिव वातावरण दें. एग्जाम में अपने आप बढ़िया प्रदर्शन होने लगेगा. 

यह भी पढ़ें: ये योग्यता है तो इस सरकारी नौकरी के लिए फटाफट करें अप्लाई, नोट कर लें डिटेल 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget