एक्सप्लोरर

Bilawal Bhutto Zardari: भारत के फैसले से तिलमिलाए बिलावल, जानिए कहां से की है पढ़ाई-लिखाई

Bilawal Bhutto Zardari Education: क्या आपको पता है  पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहां से पढ़ाई-लिखाई की है? अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं...

Bilawal Bhutto Zardari Education Qualification: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. जिनमें एक सिंधु समझौता भी है. भारत की तरफ से अब सिंधु समझौते को रद्द करने का फैसला लिया गया है. जिसके चलते पाकिस्तान की सत्ता घबराई हुई है. पाकिस्तान की तरफ से भारत की ओर से उठाए गए इस कदम का विरोध किया जा रहा है. इस फैसले का विरोध पाकिस्तान का सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों कर रहे हैं. हाल ही में बिलावल भुट्टो जरदारी ने गीदड़ भभकी दी है, जिससे वह काफी चर्चा में हैं. ऐसे में आइए जानते हैं बिलावल ने कहां से अपनी पढ़ाई-लिखाई की है...

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी की शिक्षा की कहानी काफी खास है. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कराची ग्रामर स्कूल और इस्लामाबाद के फ्रॉबेल्स इंटरनेशनल स्कूल से की. साल 1999 में अपनी मां बेनजीर भुट्टो के साथ निर्वासन में दुबई चले जाने के बाद उन्होंने वहां के मशहूर रशीद स्कूल फॉर बॉयज में पढ़ाई जारी रखी.

यह भी पढे़ं: सड़क किनारे बैठकर पंक्चर लगाते थे पिता, अब बेटे ने पास की UPSC परीक्षा- ऐसा रहा पूरा सफर

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई

रिपोर्ट्स के अनुसार आगे की पढ़ाई के लिए बिलावल ने अपनी मां और नाना के नक्शे कदम पर चलते हुए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया. उन्हें क्राइस्ट चर्च कॉलेज में मॉडर्न हिस्ट्री और पॉलिटिक्स (आधुनिक इतिहास और राजनीति) विषय में शिक्षा के लिए चुना गया. वर्ष 2012 में उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री हासिल की, जिसे बाद में वरिष्ठता के आधार पर मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A.) में प्रमोट कर दिया गया.

यह भी पढे़ं: UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?

विवादित बयान

बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान में आयोजित एक सार्वजनिक रैली में कहा कि मैं इस सिंधु नदी के साथ खड़ा हूं और भारत को संदेश देता हूं कि सिंधु नदी हमारी है, या तो हमारा पानी इस नदी में बहेगा या आपका खून बहेगा.

पहलगाम में आतंकी हमला

बताते चलें कि ये पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत की तरफ से ये बड़ा निर्णय लिया गया. हमले में 26 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए.

यह भी पढे़ं: सिलाई मशीन की आवाज में पले बेटे ने रच दिया इतिहास, पहली बार में ही क्रैक किया UPSC

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget