एक्सप्लोरर

Bihar STET Exam: बिहार के 12 जिलों में होगी Bihar STET परीक्षा, लगेंगे जैमर

Bihar STET Exam rules and instructions: बिहार राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा 2020 राज्य के 12 जिलों में आयोजित की जायेगी. इसके लिए बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर जैमर लगाने के निर्देश दिए गए हैं.

Bihar STET Exam Guideline, rules and instructions 2020: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2019 के होने वाले रि-एग्जाम का 09 सितम्बर 2020 से लेकर 21 सितम्बर 2020 तक कराए जाने का शेड्यूल जारी हो चुका है. 09 सितम्बर से शुरू हो रहे यह रि-एग्जाम ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा. जिसके लिए सभी तरह की तैयारियां की जा रही हैं. बिहार STET-2019 का यह रि-एग्जाम प्रदेश के कुल 12 जिलों में आयोजित कराया जाएगा. इन 12 जिलों में इस परीक्षा के लिए कुल मिलाकर 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें से सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र पटना में बनाए गए हैं जहां कि कुल परीक्षा केन्द्रों की संख्या 35 है.

बिहार के इन जिलों में आयोजित होना है  STET-2019 का रि-एग्जाम: बिहार के जिन 12 जिलों में रि-एग्जाम की परीक्षा आयोजित होने जा रही है. वे जिले इस तरह से हैं-

.पटना, भोजपुर, नालंदा, गया, छपरा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर और पूर्णिया.

तीन शिफ्टों में कराया जाएगा STET का यह रि-एग्जाम:

09 सितम्बर 2020 से शुरू होकर 21 सितम्बर 2020 तक चलने वाली शिक्षक पात्रता का यह रि-एग्जाम तीन शिफ्टों में कराया जाएगा. जिसमें से पहले शिफ्ट का रि-एग्जाम सुबह 8 बजे से साढ़े 10 बजे तक, दूसरे शिफ्ट का रि-एग्जाम दोपहर 12 बजे से साढ़े 2 बजे तक और तीसरे शिफ्ट का रि-एग्जाम 4 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक कराया जाएगा. हर शिफ्ट की अवधि ढाई घंटे की तय की गयी है.

सभी परीक्षा केन्द्रों पर होगी यह व्यवस्था:

बिहार STET-2019 रि-एग्जाम के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर नक़ल विहीन परीक्षा कराने के लिए पूरी व्यवस्था की गयी है. जैसे-

  • सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के एक दिन पहले जैमर लगाया जाएगा.
  • सभी परीक्षा केन्द्रों को दो जोन सुपर जोन और जोन में बांटा गया है. जिस पर सुपर जोनल और जोनल दंडाधिकारी के साथ ही साथ पुलिस बल को तैनात किया जाएगा.
  • सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. ये सीसीटीवी कैमरे परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले और परीक्षा ख़त्म होने के आधे घंटे बाद तक चालू रहेंगे. इसके साथ ही साथ परीक्षा केन्द्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी.

अभ्यर्थियों के लिए भी जारी किया गया है निर्देश: अभ्यर्थियों के लिए बिहार बोर्ड के साथ शिक्षा विभाग ने भी निर्देश जारी किया है-

  1. सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए चप्पल पहनकर ही जाना होगा.
  2. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति 01 घंटे पहले से प्रदान की जाएगी.
  3. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल, पेजर, व्हाइटनर, इरेजर, ब्लू टूथ या किसी दूसरे तरह का इलेक्ट्रॉनिक डेवाईस ले जाने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget