Bihar STET 2020: बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए पढ़े क्या है ड्रेस कोड और अन्य अनिवार्य शर्ते
बिहार एसटीईटी 2019 परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी 2020 किया जाना है. पढ़ें क्या है परीक्षा हाल में प्रवेश के लिए ड्रेस कोड और अन्य नियम

Bihar STET 2019 in Dress Code: Bihar STET 2019: बिहार एसटीईटी 2019 परीक्षा का आयोजन अपने निर्धारित तिथि और समय अर्थात 28 जनवरी 2020 को दो पालियों में किया जाएगा. बिहार STET 2019 परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर दो शिफ्टों– प्रथम शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक, में किया जा रहा है. इस परीक्षा के लिए वे उम्मीदवार जिन्होनें अभी तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किये हैं वे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की अधिकारिक वेबसाइट को लॉग इन कर अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि को यथास्थान भरकर डाउनलोड कर सकते हैं.
बिहार एसटीईटी 2019 परीक्षा ड्रेस कोड ( Bihar STET Dress Code): जिन परीक्षार्थियों ने Bihar STET 2019 के लिए आवेदन किया था. वे सभी परीक्षार्थी परीक्षा देने जाते समय निम्नलिखित ड्रेस कोड को ध्यान में रखें क्योंकि बोर्ड ने केंद्र अधीक्षकों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिये है तथा इनकी निगरानी करने के साथ -2 परीक्षा को नक़ल विहीन भी बनाने के लिए केंद्र के हर कमरे में जैमर और सीसी टीवी कैमरा लगा दिया गया है.
- परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद पर केवल चप्पल पहनकर आना होगा.
- जूता-मोजा, घड़ी पहनकर आने वाले परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में और परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.
- परीक्षा नियामक संस्था ने सर्दी के मौसम को देखते हुए उम्मीदवारों को कई लेयर में कपड़े पहनकर आने की अनुमति प्रदान की है. हालांकि इसकी बारीकी से जांच की जाएगी.
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र/परीक्षा हाल में मोबाइल, घड़ी, बैग, पर्स और किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गजट आदि के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.
- परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद ही शौचालय आदि के लिए परीक्षा कक्ष से बाहर निकलने की अनुमति प्रदान की जाएगी.
- अभ्यर्थी के पास एडमिट कार्ड के आलावा किसी अन्य तरह के अवांछित कागजात के साथ परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा.
बिहार एसटीईटी 2019 परीक्षा के लिए ध्यान देने योग्य मुख्य बातें
- बिहार एसटीईटी 2019 परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी.
- ओएमआर शीट नीले और काले बॉल पेन से ही भरे जायेंगे.
- परीक्षार्थियों को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले तक ही प्रवेश दिया जायेगा.
- प्रथम शिफ्ट में पेपर 1 तथा दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 की परीक्षा होगी.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI




















