एक्सप्लोरर

Bihar Cooperative Bank Recruitment 2021: बिहार राज्य कोऑपरेटिव बैंक में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है. इन पदों के लिए आवेदन 9 मार्च 2021 से शुरू हो चुके हैं. इच्छुक कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Bihar Cooperative Bank Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. बिहार कोऑपरेटिव बैंक (BCB) ने ऑफिस असिस्टेंट के 200 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन 9 मार्च 2021 से शुरू हो चुके हैं. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन मांगी गई है. इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें

इन पदों के लिए आवेदन 9 मार्च 2021 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 26 मार्च 2021 है. अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 26 मार्च तक जमा करना होगा. फिलहाल परीक्षा की तारीख निश्चित नहीं है, लेकिन लिखित परीक्षा अप्रैल में कराई जा सकती है. इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

शैक्षणिक योग्यता व आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. अगर आवेदन शुल्क की बात करें, तो जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए है. वहीं एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 550 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. यह  डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है.

आवेदन करने का यह है तरीका

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को बिहार कोऑपरेटिव बैंक की आधिकारिक वेबसाइट http://bscb.co.in पर जाना होगा. यहां आपको भर्तियों का नोटिफिकेशन और इससे संबंधित विस्तृत जानकारी मिल जाएगी. आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें. आवेदन फॉर्म में गलती होने पर यह निरस्त किया जा सकता है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण
IPS Success Story: रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget