एक्सप्लोरर

बिहार बोर्ड ने फिर बढ़ाई इंटरमीडिएट में एडमिशन कराने की तारीख, जानें कब तक करा सकते हैं एनरोलमेंट

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट सत्र 2021-2023 में एनरोलमेंट करने की तारीख फिर बढ़ा दी है. अब स्टूडेंट्स 4 सितंबर तक प्रथम मेधा सूची के मुताबिक एडमिशन के लिए एनरोलमेंट करा सकते हैं.

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट सत्र 2021-2023 में नामांकन करने की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है. अब स्टूडेंट्स 4 सितंबर तक प्रथम मेधा सूची के मुताबिक एनरोलमेंट करा सकते हैं. गौरतलब है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दूसरी बार नामांकन किए जाने की तारीख को बढ़ाया गया है.

इस संबंध में बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर इंटरमीडिएट लेवल की एजुकेशन देने वाले शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपलों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भी जानकारी दी गई है.

छात्रों का OFSS पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट्स 5 सितंबर तक होना है

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि नामांकित स्टूडेंट्स का OFSS पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट्स को 5 सितंबर तक किया जाना सुनिश्चित किया जाए. गौरतलब है कि जिन स्टूडेंट्स के एनरोलमेंट को प्रिंसिपल द्वरा OFSS पोर्टल पर ऑनलाइन रूप से 5 सितंबर तक अपडेट नहीं किया जाएगा तो ये माना जायेगा कि उक्त छात्र नामांकन के लिए स्कूल या महाविद्यालय में उपस्थित नहीं हुआ था.

ऐसे में उन सीटों को खाली मानते हुए समिति द्वारा दूसरी और फिर इसके बाद तीसरी लिस्ट जारी की जाएगी. इन लिस्ट में ऐसे छात्रों का नाम शामिल नहीं किया जाएगा. भविष्य में सीटों को खाली करने से जिन स्टूडेंट्स को कठिनाई होगी उसके लिए संबंधित संस्थान के प्रिंसिपल ही उत्तरदायी माने जाएंगे.

फिलहाल OFSS सिस्टम से एनरोलमेंट की प्रक्रिया जारी है

गौरतलब है कि वर्तमान में इंटरमीडिएट लेवल की एजुकेशन देने वाले मान्यता प्राप्त सभी सरकारी और गैर सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों, इंटर महाविद्यालयों, एफिलिएटेड डिग्री महाविद्यालयों और अंगीभूत डिग्री महाविद्यालों में सत्र 2021-2023 में इंटरमीडिएट कक्षा में OFSS सिस्टम से एनरोलमेंट की प्रक्रिया की जा रही है.

दूसरी बार बढ़ाई गई है एनरोलमेंट की तिथि

बता दें कि 12वीं कक्षा में एनरोलमेंट के लिए 18 अगस्त को समिति के OFSS पोर्टल पर पब्लिश पहली सेलेक्शन लिस्ट के आधार पर संबंधित शिक्षण संस्थानों में 18 से 24 अगस्त तक एनरोलमेंट लिया जाना निर्धारित था. पहली बार 25 से 31 अगस्त तक तारीख बढ़ाई गई थी. अब एक बार फिर छात्रों के हित में तारीख को 1 से 4 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है. ऑनलाइन एनरोलमेंट से जुड़ी डिटेल्ड जानकारी समिति की वेबसाइट ofssbihar.in पर जाकर ली जा सकती है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan PTET 2021: इस हफ्ते जारी होंगे राजस्थान PTET 2021 के एडमिट कार्ड, 8 सितंबर को है एग्जाम

School Reopening: तीसरी लहर की आशंका के बीच भेज रहे हैं बच्चों को स्कूल तो पैरेंट्स इन बातों का रखें ध्यान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget