एक्सप्लोरर

Bihar DElEd Entrance: अब संयुक्त एंट्रेंस टेस्ट के द्वारा होगा डीएलईडी में दाखिला- बिहार बोर्ड

डीएलईडी में दाखिले के लिए अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी - बिहार बोर्ड) आयोजित करेगा संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Bihar Common Entrance Test for D.El.Ed 2020: बिहार राज्य के राजकीय और अराजकीय प्रशिक्षण महाविद्यालयों / संस्थानों में शैक्षिक सत्र 2020-22 से डिप्लोमा इन एलिमेन्ट्री एजुकेशन (डीईएलएड- D.El.Ed ) कोर्सेस में एडमिशन एक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दिया जायेगा. इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी - बिहार बोर्ड) द्वारा किया जाएगा. अब इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही डीएलईडी (डिप्लोमा इन एलिमेन्ट्री एजुकेशन) में दाखिला दिया जायेगा. डिप्लोमा इन एलिमेन्ट्री एजुकेशन में एडमिशन की इस नई व्यवस्था को इसी वर्ष से लागू किया जायेगा. इसकी मंजूरी बिहार शिक्षा विभांग ने दे दी है. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी की. इस अधिसूचना में नामांकन की इस नई व्यवस्था को सत्र 2020-22 से लागू होने की बात कही गई है. बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर चयनित परीक्षार्थियों को परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार एवं विकल्पों के आधार पर राज्य के राजकीय व अराजकीय प्रशिक्षण संस्थानों / महाविद्यालयों में दाखिला दिया जाएगा. आपको बतादें कि अभी तक प्रदेश के सभी राजकीय और अराजकीय महाविद्यालयों और संस्थानों में डीएलईडी में दाखिला की प्रक्रिया का संचालन स्वयं प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा किया जाता था. अब शिक्षा विभाग बिहार सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगा दी गई है. एनसीटीई से मान्यता प्राप्त प्रदेश के राजकीय एवं अराजकीय प्रशिक्षण महाविद्यालयों / संस्थानों द्वारा अपने लेवल पर नोटिफिकेशन जारी कर डिप्लोमा इन एलिमेन्ट्री एजुकेशन (डीईएलएड) कोर्स में नामांकन करना प्रतिबंधित कर दिया गया है. विदित हो कि प्रशिक्षण सत्र 2019 -21 में नामांकित प्रशिक्षुओं का पंजीकरण के लिए एनसीटीई से मान्यताप्राप्त एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से सम्बद्धता प्राप्त राजकीय और निजी महाविद्यालयों की कुल संख्या 297 है. तथा इन सभी प्रशिक्षण संस्थानों में कुल सीटों की संख्या 28850 हैं. डीईएलएड प्रशिक्षण संस्थानों और सीटों की संख्या के लिए क्लिक करें 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget