एक्सप्लोरर

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के टॉपर की कहानी, जानें उन्हीं की जुबानी

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, जानें नेहा कुमारी ने कैसे किया टॉप, जानें उनकी सक्सेस स्टोरी.

Bihar Board 12th Result 2020: बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है. बिहार बोर्ड की 12 वीं कक्षा में कुल 80.44 % परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. इस परीक्षा में बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के सागर गांव की नेहा कुमारी ने इंटर साइंस की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर बिहार बोर्ड को टॉप किया है.  नेहा कुमारी ने बताया कि उन्हें अच्छे अंक पाने की उम्मीद तो थी परन्तु वे इस परीक्षा को टॉप कर जाएँगी ऐसा नहीं सोचा था. नेहा कुमारी ने आगे कहा कि वे नियमित पढ़ाई करती थीं तथा पढ़े हुए विषयों का रिवीजन करती रहती थी. इसी उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई. नेहा कुमारी आगे सिविल सेवा की परीक्षा पास कर आईपीएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट की टॉपर नेहा कुमारी की पारिवारिक पृष्ठभूमि नेहा कुमारी के पिता ओम प्रकाश गिरि गांव के मिडिल स्कूल में एक शिक्षक हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पुत्री की शानदार सफलता पर गर्व है. उन्होंने आगे कहा कि वह बचपन से कुशाग्र बुद्धि की मेधावी छात्रा रही है. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट नेहा कुमारी ने बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट के साइंस स्ट्रीम की छात्रा रही है. वे साइंस स्ट्रीम में 476 अंक (95.2 फीसदी) प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहीं. जबकि विकी कुमार & जहाँगीर आलम को 474 अंक तथा शिवम् कुमार वर्मा & मनीष कुमार जायसवाल को 473 अंक मिला है. बिहार बोर्ड ने 24 मार्च 2020 को इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर इतिहास रच दिया है. ऐसा पहली बार हुआ है कि परीक्षा समाप्ति के 42 दिन के बाद बोर्ड ने तीनों संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया. बिहार बोर्ड ने दूसरी बार मार्च महीने में रिजल्ट जारी किया है. इस बार बिहार बोर्ड के तीनों संकायों का रिजल्ट 80.44 प्रतिशत रहा है. कामर्स, आर्ट और साइंस स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है, जहाँ साइंस स्ट्रीम में नेहा कुमारी ने टॉप किया है तो वहीँ कामर्स स्ट्रीम में कौसर फातिमा ने और आर्ट्स स्ट्रीम में साक्षी कुमार ने टॉप किया है. गत वर्ष बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट में कुल 79.76 प्रतिशत स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए थे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget