एक्सप्लोरर

BSEB 12th Result 2023: स्क्रूटनी के लिए कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, नंबरों से नहीं हैं संतुष्ट तो करें आवेदन

Bihar Board 12th Scrutiny 2023: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं. जो छात्र अपने अंकों से खुश न हों, वे बीएसईबी की वेबसाइट पर जाकर कल से स्क्रूटनी के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

BSEB 12th Scrutiny Registration From Tomorrow: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 12वीं क्लास के लिए स्क्रूटनी का प्रोसेस कल यानी 23 मार्च 2023 से शुरू करेगा. वे छात्र जो अपने नंबरों से खुश नहीं हैं वे एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद फॉर्म भर सकते हैं. कल ही बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी हुए हैं. ऐसे में कुछ छात्रों को नंबर देखने के बाद ऐसा लग सकता है कि उन्हें पेपर हल करने के मुताबिक अंक नहीं मिले हैं. ऐसे छात्र स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. कल से शुरू होकर ये प्रोसेस 29 मार्च 2023 तक चलेगा यानी फॉर्म भरने की लास्ट डेट 29 मार्च है.

इस वेबसाइट से करें अप्लाई

बीएसईबी 12वीं के नतीजों की स्क्रूटनी के लिए रजिस्ट्रेशन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. इसके लिए छात्रों को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – biharboardonline.bihar.gov.in. इस बाबत बोर्ड ने नोटिस जारी करके जानकारी दी है और कहा है कि जो कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट से खुश न हों वे स्क्रूटनी राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए इस दिन से भरें फॉर्म 

इसके साथ ही कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए भी कल से अप्लाई किया जा सकता है. जिन छात्रों की एक या दो विषय में कंपार्टमेंट आयी है वे इसके लिए फॉर्म भर दें. कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कल यानी 23 मार्च 2023 से किए जा सकते हैं और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 27 मार्च 2023 है.

ऐसी उम्मीद है कि बिहार बोर्ड 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे 31 मई 2023 के पहले-पहले जारी कर दिए जाएंगे. इस बारे में पक्की जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

कल जारी हुआ है रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे कल यानी 21 मार्च के दिन जारी किए गए हैं. इस साल करीब 13 लाख कैंडिडेट्स ने बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी थी, इनमें से 10.91 लाख ने एग्जाम पास कर लिया है. इस साल का ओवरऑल पास परसनटेज 83.7 रहा.

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 12वीं में ये बनें टॉपर 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
CBSE Rule changes 2026: 7 महीने में CBSE ने 6 बार बदले नियम, छात्र और स्कूल क्यों है परेशान?
7 महीने में CBSE ने 6 बार बदले नियम, छात्र और स्कूल क्यों है परेशान?
Jobs News: 10वीं पास के लिए कोर्ट में 17 पदों पर निकली भर्ती, 56900 रुपये होगी सैलरी
10वीं पास के लिए कोर्ट में 17 पदों पर निकली भर्ती, 56900 रुपये होगी सैलरी
NEET-SS 2026: NBEMS ने जारी किया NEET-SS 2026 का शेड्यूल, 18 नवंबर तक जमा कर सकते हैं फॉर्म
NBEMS ने जारी किया NEET-SS 2026 का शेड्यूल, 18 नवंबर तक जमा कर सकते हैं फॉर्म

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget