एक्सप्लोरर

IAS बनें, रौब के साथ पाएं इतनी सैलरी, जानिए कलेक्टर को कितना मिलता है वेतन

IAS Salary: क्या आपको पता है एक आईएएस अफसर को कितनी सैलरी मिलती है. अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं.

आईएएस बनना बहुत कठिन है पर जो लोग UPSC पास कर आईएएस बनते हैं उन्हें अच्छी खासी सैलरी मिलती है. सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के मुताबिक IAS ऑफिसर की शुरुआत की बेसिक सैलरी 56100 रुपये होती है. इसके अलावा उन्हें TA, DA and HRA अलग से मिलता है. 

देखा जाए तो IAS ऑफिसर को सभी भत्तों को मिलाकर शुरुआत में ही हर महीने एक लाख रुपये से ज्यादा वेतन मिलता है. जैसे-जैसे उनका प्रमोशन होता है उनका वेतनमान बढ़ता जाता है. कैबिनेट सचिव के पद सैलरी 2.50 लाख तक हो जाती है.

आईएएस अधिकारी के भत्ते

  • महंगाई भत्ता (DA):
    बेसिक सैलरी का लगभग 17 प्रतिशत डीए मिलता है. यह सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को भुगतान किया जाने वाला जीवनयापन समायोजन भत्ता है. इसे समय-समय पर समायोजित किया जाता है.
  • यात्रा भत्ता (TA):
    आईएएस अधिकारियों को ऑफिशियल टूर के लिए यात्रा भत्ता मिलता है. इसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा दोनों शामिल हैं.
  • हाउस रेंट अलाउंस (HRA):
    जिन अधिकारियों को सरकारी आवास नहीं मिल पाता उन्हें हाउस रेंट अलाउंस दिया जाता है. इसकी अलग-अलग श्रेणी होती है. यह भत्ता शहर पर निर्भर करता है. आमतौर पर यह बेसिक सैलरी का 8 से 24 फीसदी तक होता है.

और भी कई लाभ मिलते हैं
टीए,डीए, और एचआरए के अलावा आईएएस अधिकारियों को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं खतरे की आशंका के आधार पर सुरक्षा और घरेलू मदद आधिकारिक प्रयोजनों के लिए ड्राइवरों सहित वाहन, पेंशन लाभ और सेवानिवृत्ति भत्ते. आईएएस अधिकारी की वार्षिक वेतन वृद्धि पदोन्नति और वरिष्ठता क्रम के साथ होती है. इन अधिकारियों की  पदोन्नति समयबद्ध या प्रदर्शन के आधार पर होती है.

कैबिनेट सचिव राजनयिक पासपोर्ट के पात्र होते हैं
कैबिनेट सचिव का वेतन 2,50000 रुपये होता है. इसमें टीए,डीए व अन्य भत्ते शामिल नहीं हैं. सभी भत्ते मिलाकर  उन्हें प्रतिमाह करीब 5 60,000 रुपये वेतन मिलता है. कैबिनेट सचिव का आधिकारिक आवास पृथ्वीराज रोड पर टाइप-8 बंगला है. कैबिनेट सचिव राजनयिक पासपोर्ट के पात्र भी होते हैं.
 
आसान नहीं है आईएएस बनना
हर कोई आईएएस बनना चाहता है. भारतीय प्रशासनिक सेवा में पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत होती है. हर साल लाखों लोग यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन सफलता करीब एक हजार लोगों को ही मिल पाती है.  अभी कुछ दिन पहले ही 2024 यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट आया है. इस बार परीक्षा में 1016 उम्मीदवारों सलेक्शन हुआ है.

ये भी पढ़ें-

पिछले दस सालों में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में हुए ये बड़े काम, सरकार ने जारी कर दिए पूरे आंकड़े

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
UP School Holiday: लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget