एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में कैसे बनते हैं सिविल सर्विस के अफसर, इसके लिए देना होता है कौन-सा एग्जाम?

बांग्लादेश में बीसीएस परीक्षा एक प्रतिष्ठित परीक्षा है, जिसमें हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार भाग लेते हैं. यह परीक्षा यूपीएससी की तरह ही कठिन मानी जाती है.

बांग्लादेश में पिछले कुछ समय से हिंसक प्रदर्शन चल रहे हैं. आरक्षण के मुद्दे ने पूरे देश को जला दिया. यहां बवाल इतना बढ़ गया कि देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा और देश छोड़ कर तक भागना पड़ा. लेकिन क्या आप जानते हैं बांग्लादेश में कैसे अफसर बनते हैं.

जैसे भारत में यूपीएससी परीक्षा का क्रेज युवाओं में बहुत ज्यादा है. वैसे ही बांग्लादेश में बीसीएस एग्जाम के लिए हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार तैयारी करते हैं. इस एग्जाम को बांग्लादेश की एक प्रतिष्ठित परीक्षा कहा जाता है. वहीं, ये परीक्षा भी यूपीएससी की तरह ही काफी कठिन माना जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीएस परीक्षा के लिए औसतन हर साल 350,000 से 425,000 उम्मीदवार आवेदन करते हैं. इस एग्जाम में शामिल होने के लिए यूपीएससी की तरह ही कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है. साथ ही अभ्यर्थी का बांग्लादेश नागरिक होना जरूरी है.

इस परीक्षा का आयोजन भी यूपीएससी की तरह कई चरणों में किया जाता है. बीसीएस परीक्षा के पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है. ये एग्जाम जनरल नॉलेज, करंट इवेंट्स, लॉजिकल एप्टीट्यूड, अंग्रेजी और बांग्ला भाषा पर आधारित होता है. प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन दो घंटे के लिए होता है. वहीं, इसके दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा होती है. इसमें निबंध लेखन, सामान्य अध्ययन, वैकल्पिक विषय से जुड़े सवाल शामिल होते हैं. अंतिम चरण में व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित होता है. इसमें अभ्यर्थी की पर्सनालिटी, नॉलेज और लीडरशिप एबिलिटी का मूल्यांकन किया जाता है.

ये हैं जरूरी बातें

परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से सिलेबस और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र देख सकते हैं. कई कोचिंग संस्थान बीपीएससी परीक्षा की तैयारी कराते हैं. नियमित रूप से अध्ययन करना और मॉक टेस्ट देना बहुत महत्वपूर्ण है. अंग्रेजी और बांग्ला भाषा पर मजबूत पकड़ होना आवश्यक है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों पर अपडेट रहें. समाचार पत्रों और पत्रिकाओं को नियमित रूप से पढ़ें.

कितनी होती है सैलरी

रिपोर्ट्स बताती हैं कि बांग्लादेश में अफसरों को अधिकतम मूल वेतन 78,000 टका है, जबकि न्यूनतम मूल वेतन 8,250 टका है. बीसीएस परीक्षा के माध्यम से सरकारी सेवा में शामिल होने वाले अधिकारी को 22,000 टका का मूल वेतन मिलता है. इसके अलावा इन्हें मकान का किराया और स्वस्थ सुविधाएं आदि प्रदान की जाती हैं.

यह भी पढ़ें- भारत में LBSNAA तो बांग्लादेश में क्या, किस जगह तैयार होते हैं बांग्लादेशी अफसर?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के स्कूलों में सोमवार को 12:15 बजे हो जाएगी छुट्टी, हाफ-डे का आदेश
यूपी के स्कूलों में सोमवार को 12:15 बजे हो जाएगी छुट्टी, हाफ-डे का आदेश
72वीं BPSC परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस निकला फेक, आयोग ने जारी की चेतावनी
72वीं BPSC परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस निकला फेक, आयोग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के नतीजों पर विवाद, News और Spacerani नाम के कैंडिडेट भी पास
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के नतीजों पर विवाद, News और Spacerani नाम के कैंडिडेट भी पास
DGCA पोर्टल फेल! पायलट भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी
DGCA पोर्टल फेल! पायलट भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget