एक्सप्लोरर

लॉकडाउन: अब घर बैठे दीजिये GMAT परीक्षा

कोरोना और उसकी वजह से हुये लॉकडाउन को देखते हुये Graduate Management Admission Council (GMAC) ने कैंडिडेट्स को घर से Graduate Management Admission Test (GMAT) देने की सुविधा दी है.

Appear For GMAT From Home: कोरोना और उसकी वजह से हुये लॉकडाउन ने देशभर में व्यवस्थायें बदल दी हैं. चाहे कोई भी क्षेत्र हो, सब में बड़े और आधारभूत बदलाव हो रहे हैं. इसी क्रम में ऑनलाइन शिक्षा भी आती है जो इस समय स्टूडेंट्स के लिये सबसे ज्यादा मददगार साबित हो रही है. ऐसी ही एक पहल जीमैक यानी ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन काउंसिल ने भी की है.

काउंसिल ने स्टूडेंट्स को राहत देते हुये कहा है कि वे इस लॉकडाउन के दौरान अपने घर से ही जीमैट परीक्षा दे सकते हैं. उससे भी खास बात यह है कि इस परीक्षा के बाद भी कैंडिडेट्स को नंबर ऑफ अटेम्पट्स उतने ही मिलेंगे. दरअसल यह परीक्षा कोई भी कैंडिडेट एक साल में पांच बार तक दे सकता है. लेकिन काउंसिल ने सुविधा दी है कि घर से परीक्षा देने वाले अटेम्पट को पांच अटेम्पट्स में से एक नहीं गिना जायेगा. इसके बाद भी वे पांच बार और परीक्षा दे सकते हैं.

जबकि अगर इस परीक्षा में उनका स्कोर बेस्ट निकलता है तो उसे कंसीडर किया जायेगा. जीमैट परीक्षा के लिये रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू हो चुका है. 20 अप्रैल से कैंडिडेट्स परीक्षा की तिथि चुन सकते हैं.

इस बार यह परीक्षा किसी एग्जाम सेंटर पर आयोजित नहीं होगी. कैंडिडेट्स अपने विंडो पीसी या मैक जो भी उनके पास हो के माध्यम से घर बैठे परीक्षा दे सकते हैं. यह सुविधा 15 जून 2020 तक उपलब्ध रहेगी. कैंडिडेट अपनी तैयारी के आधार पर परीक्षा तिथि चुन सकते हैं.

एक बार परीक्षा देने के बाद कैंडिडेट्स को दूसरा अटेम्पट करने के लिये कम से कम 15 दिन का समय देना होता है. 15 दिन के पहले दोबारा परीक्षा नहीं दे सकते. इसलिये अपना तैयारी के मुताबिक परीक्षा तिथि चुनें. यह भी याद रहे कि इन परीक्षाओं के आयोजन के समय बहुत सख्ती बरती जायेगी ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो.

परीक्षा प्रारूप में भी हुआ है बदलाव –

घर से ऑनलाइन परीक्षा संपन्न कराने के क्रम में परीक्षा के प्रारूप में भी बदलाव किया गया है. लिखित भाग को हटा दिया गया है और परीक्षा की समयावधि भी घटा दी गई है.

विस्तार से जानकारी के लिये जीमैक की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता है www.gmac.com. इसके साथ ही www.mba.com पर जाकर परीक्षा के लिये रजिस्टर भी करा सकते हैं.

यहां यह भी बताना आवश्यक हो जाता है कि यह घर से परीक्षा देने की सुविधा और परीक्षा पैटर्न में बदलाव सिर्फ टेम्परेरी है. एक बार स्थितियां सामान्य होते ही पुराना पैटर्न लागू हो जायेगा. जीमैट स्कोर को दुनियाभर के लगभग 2300 बिजनेस स्कूल्स, मैनेजमेंट के अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में एडमीशन के लिये मान्यता देते हैं. पिछले साल करीब दो लाख कैंडिडेट्स ने यह परीक्षा दी थी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
AMU के तीन PhD छात्रों का कमाल, नोबेल विजेता की रिसर्च टीम का बने हिस्सा
AMU के तीन PhD छात्रों का कमाल, नोबेल विजेता की रिसर्च टीम का बने हिस्सा
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget