एक्सप्लोरर

App और वेबसाइट बनाने के लिए आपको B.Tech करने की जरूरत नहीं, घर बैठे ऐसे फ्री में सीखें Python लैंग्वेज

Python प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सबसे कठिन और एडवांस लेवल की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है, जिसे सीखने के लिए छात्र लाखों रुपए खर्च कर देते हैं. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप इसे कैसे फ्री में सीख सकते हैं.

आप हर रोज कई तरह के App और Website का इस्तेमाल करते होंगे. आपके मन में ख्याल भी आता होगा कि आखिरकार वेबसाइट और ऐप बनाने वाले कैसी पढ़ाई करते होंगे. बहुत से लोगों को लगता है कि यह काम आप तभी कर सकते हैं जब आपने B.Tech किया हो. हालांकि, कुछ हद तक यह बात सही भी है. लेकिन पूरी तरह से नहीं, क्योंकि कई ऐसे सर्टिफिकेट कोर्स भी होते हैं जिन्हें करने के बाद आप वेबसाइट और ऐप दोनों बनाना सीख सकते हैं. सबसे बड़ी बात कि यह सर्टिफिकेट कोर्स करने के लिए ना तो आपकी उम्र देखी जाती है और ना ही आपसे यह पूछा जाता है कि आप कितने पढ़े लिखे हैं.

वेबसाइट और ऐप बनाने के लिए कई तरह की लैंग्वेज का इस्तेमाल होता है, जिसे हम प्रोग्रामिंग लैंग्वेज भी कहते हैं. आज हम आपको उसी तरह के एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पायथन (Python) के बारे में बताएंगे, जिसके माध्यम से आप बेहतर से बेहतर वेबसाइट और ऐप का निर्माण घर बैठे ही कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात कि आपको हम पांच ऐसे वेबसाइट बताएंगे जिनके माध्यम से आप पायथन लैंग्वेज को बहुत आसानी से मुफ्त में सीख सकते हैं.

इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर साइंस

इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर साइंस  (Introduction to Computer Science) जिसे हम CS50 के नाम से भी जानते हैं. यह कुछ सबसे बेहतरी Python कोर्स में से एक है जिसे आप ऑनलाइन बिल्कुल मुफ्त में सीख सकते हैं. इसे सीखने के लिए आपको बस pll.harvad.edu वेबसाइट पर जा कर खुद का रजिस्ट्रेशन करना होगा.

क्रैश कोर्स ऑन पायथन

क्रैश कोर्स ऑन पायथन (Crash Course on Python) यह थोड़ा कठिन और एडवांस लेवल का कोर्स होता है. इसकी पढ़ाई ज्यादातर वही लोग करते हैं जिन्हें गूगल आईटी ऑटोमेशन के लिए काम करना होता है. एक बार आपने इस कोर्स को अच्छे से पढ़ लिया और इसकी परीक्षा पास कर ली तो आपको इसके बाद प्रोफेशनल पायथन कोर्स का सर्टिफिकेट मिल जाता है. इस सर्टिफिकेट का इस्तेमाल आप अच्छी नौकरी पाने के लिए भी कर सकते हैं. इस कोर्स को मुफ्त में सीखने के लिए आपको in.coursera.org वेबसाइट पर खुद का रजिस्ट्रेशन करना होगा.

कैग्गल पायथन कोर्स

कैग्गल पायथन कोर्स (Kaggle Python Course) तीसरा सबसे शानदार प्रोग्रामिंग लैंग्वेज कोर्स है. अगर आपका डाटा साइंस में आपका इंट्रेस्ट है और आप  Python में कुछ नया सीखना चाहते हैं तो आपके लिए कैग्गल पायथन कोर्स सबसे बेहतर है. इस कोर्स को मुफ्त में सीखने के लिए आपको www.kaggle.com वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. 

इंट्रोडक्शन टू पायथन प्रोग्रामिंग

इंट्रोडक्शन टू पायथन प्रोग्रामिंग (Introduction to Python Programming) यह कोर्स प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के कुछ सबसे एडवांस लेवल के कोर्सेस में से एक है. इसे खास तौर पर पेंसलवेनिया यूनिवर्सिटी द्वारा कराया जाता है. अगर आप इस कोर्स को कर लेते हैं तो आपकी कोर प्रोग्रामिंग और डाटा स्ट्रक्चर के साथ-साथ कंडिशनल, लूप्स, वेरियबल्स और फंक्शन की समझ बेहतर हो जाएगी. इस कोर्स को आप अगर मुफ्त में सीखना चाहते हैं तो आपको in.coursera.org वेबसाइट पर जा कर खुद का रजिस्ट्रेशन करना होगा.

पायथन ऑफ एवरिबडी स्पेशलाइजेशन

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है इस कोर्स को करने के बाद आप पायथन लैंग्वेज में मास्टर बन जाते हैं. पायथन ऑफ एवरिबडी स्पेशलाइजेशन (Python for Everybody Specialization) कोर्स में आप प्रोग्रामिंग के साथ-साथ डाटा को एनालाइज करना भी अच्छी तरह से सीखते हैं. इसके साथ ही आप इस कोर्स में प्रोग्राम को कैसे डिवेलप करना होता है वह भी सीखते हैं. इस कोर्स को खास तौर पर यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन द्वारा कराया जाता है. अगर आप यह कोर्स आप मुफ्त में सीखना चाहते हैं तो आपको in.coursera.org वेबसाइट पर जा कर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा.

ये भी पढ़ें: Alphabet Layoffs: अब गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट कर सकती है 10,000 कर्मचारियों की छंटनी!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA स्कोरकार्ड खोने की टेंशन खत्म, ऐसे मिलेगी डुप्लीकेट कॉपी
NTA स्कोरकार्ड खोने की टेंशन खत्म, ऐसे मिलेगी डुप्लीकेट कॉपी
PISA टेस्ट में दिखा चीन का जलवा, सुपरपावर अमेरिका के छात्र रह गए पीछे
PISA टेस्ट में दिखा चीन का जलवा, सुपरपावर अमेरिका के छात्र रह गए पीछे
हाई सैलरी जॉब पाने का मौका दे रहा SBI, मिलेगा 98 लाख तक का पैकेज
हाई सैलरी जॉब पाने का मौका दे रहा SBI, मिलेगा 98 लाख तक का पैकेज
उत्तराखंड में छात्रों को फ्री टैबलेट का तोहफा, जानें कैसे मिलेगा लाभ?
उत्तराखंड में छात्रों को फ्री टैबलेट का तोहफा, जानें कैसे मिलेगा लाभ?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद गुस्से की डरावनी पिक्चर | Gurugram | ABP News
Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार...बेकाबू हुई BMW कार | Ground Report | Breaking News | Maharashtra
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry | Comedian
The Great AI War: AI ने बदली युद्ध की चाल...रणभूमि में बड़ा बवाल | Houthis | AI Tools | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने अब किसका इस्तीफा मांगा? CJP ने बढ़ाई टेंशन
अभिजीत दीपके ने अब किसका इस्तीफा मांगा? CJP ने बढ़ाई टेंशन
मुजफ्फरनगरः 'हिम्मत है तो बताएं कि...', सपा पर बरसे जयंत चौधरी
मुजफ्फरनगरः 'हिम्मत है तो बताएं कि...', सपा पर बरसे जयंत चौधरी
कुणाल खेमू की 'वाइब' निकली आगे, करीना की 'दायरा' का ऐसा हाल, जानें वीकेंड का कलेक्शन
कुणाल खेमू की 'वाइब' निकली आगे, करीना की 'दायरा' का ऐसा हाल, जानें वीकेंड का कलेक्शन
ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत, एक गेंद पहले 1 विकेट से मारी बाजी
ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत, एक गेंद पहले 1 विकेट से मारी बाजी
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज पर शशि थरूर बोले, 'इस तरह का...'
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज पर शशि थरूर बोले, 'इस तरह का...'
RSS महासचिव होसबोले का PM मोदी पर बड़ा बयान - 'उनके नेतृत्व में भारत...'
RSS महासचिव होसबोले का PM मोदी पर बड़ा बयान - 'उनके नेतृत्व में भारत...'
क्यों गाड़ी का क्लेम रिजेक्ट कर देती हैं बीमा कंपनियां? यहां जानें बड़ी बातें
क्यों गाड़ी का क्लेम रिजेक्ट कर देती हैं बीमा कंपनियां? यहां जानें बड़ी बातें
क्या घर वाली छिपकली में जहर होता है? काट ले तो क्या करें
क्या घर वाली छिपकली में जहर होता है? काट ले तो क्या करें
Embed widget