एक्सप्लोरर

Management Entrance Exam: CAT के अलावा भी हैं कई मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षाएं, यहां जानें 5 MBA एंट्रेंस एग्जाम के बारे में

Management Entrance Exam: कॉमन एडमिशन टेस्ट ( CAT) 2021 एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षा है, इसलिए MBA में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवार कई अन्य एंट्रेंस परीक्षाओं में भी शामिल हो सकते हैं.

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) इंडियन इंस्टीट्यूट्स ऑफ मैनेजमेंट (IMMs) और देश के अन्य टॉप बी-स्कूलों द्वारा ऑफर किए जाने वाले MBA प्रोग्राम्स में एडमिशन पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सबसे पसंद किया जाने वाला एंट्रेंस एग्जाम है, हालांकि मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन पाने के लिए CAT जैसी कई अन्य प्रवेश परीक्षाएं भी हैं. इनमें जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) MBA (IB), कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) उनमें से कुछ हैं.

गौरतलब है कि CAT 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया है और परीक्षा 28 नवंबर को होगी. चूंकि कैट एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षा है, इसलिए एमबीए में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवार इन प्रवेश परीक्षाओं में भी शामिल हो सकते हैं. चलिए यहां जानते हैं भारत में कंडक्ट की जाने वाली 5 MBA प्रवेश परीक्षाएं कौन-कौन सी हैं.

XAT 2022

जेवियर एडमिशन टेस्ट या XAT को  XLRI- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट सहित 160 से ज्यादा इंस्टीट्यूट्स में पोस्टग्रेजुएट मैनेजमेंट कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है. फिलहाल एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है.

IIFT MBA (IB) 2022-24

एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) का फ्लैगशिप प्रोग्राम, इंटरनेशनल बिजनेस पर ध्यान देने के साथ छह-तिमाही का जनरल मैनेजमेंट रेजिडेंशियल प्रोग्राम है. इस प्रोग्राम में एडमिशन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित IIFT MBA (IB) प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिया जाता है. परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट iift.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन जारी है.

CMAT

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) द्वारा देश भर के संबद्ध संस्थानों द्वारा प्रस्तावित मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एक नेशनल लेवल  की प्रवेश परीक्षा है. गौरतलब है कि 2018 तक ये परीक्षा AICTE द्वारा आयोजित की जाती थी और 2019 से  एनटीए परीक्षा आयोजित कर रहा है. CMAT 2021 खत्म हो गया है. परीक्षा के 2022 सेशन की डिटेल आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर घोषित की जाएगी.

SNAP 2021

सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (SNAP) सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्रवेश परीक्षा है. SNAP 2021 को 19 दिसंबर 2021, 8 जनवरी 2022 और 16 जनवरी  2022 को आयोजित किया जाएगा और परिणाम 1 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 15 संस्थान प्रवेश परीक्षा के अंकों को स्वीकार करते हैं. ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट अधिक  snaptest.org पर जाएं.

MAT

मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) देशभर के 600 से ज्यादा बी-स्कूलों में एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एक मानकीकृत परीक्षा है. MAT 2021 सितंबर सेशन समाप्त हो गया है और परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इनके अलावा, छात्र एटीएमए और एनएमएटी जैसी मैनेजमेंट  प्रवेश परीक्षाओं पर भी विचार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें 

बंगाल उपचुनाव की बड़ी खबर: भवानीपुर के वोटर बने प्रशांत किशोर, यहीं से ममता बनर्जी आजमा रही हैं किस्मत

बिल गेट्स की एलन मस्क और जेफ बेजोस को सलाह, स्पेस नहीं, पहले पथ्वी पर भी बहुत कुछ करना है

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UTU Paper Leak: दिल्ली में प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक, दो एग्जाम रद्द
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक, दो एग्जाम रद्द
JSSC भर्ती परीक्षा में 75% अभ्यर्थी नहीं हुए शामिल, परीक्षा केंद्रों की दूरी और लेट एडमिट कार्ड पर उठे सवाल
JSSC भर्ती परीक्षा में 75% अभ्यर्थी नहीं हुए शामिल, परीक्षा केंद्रों की दूरी और लेट एडमिट कार्ड पर उठे सवाल
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NITI Aayog CEO Anurag Jain: नीति आयोग के नए सीईओ अनुराग जैन ने कहां से की है पढ़ाई, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी?
नीति आयोग के नए सीईओ अनुराग जैन ने कहां से की है पढ़ाई, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी?

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget