एक्सप्लोरर

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन या साउथ सुपर स्टार रजनीकांत कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

अमिताभ बच्चन ने नैनीताल से पढ़ाई कर दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी की डिग्री हासिल की, वहीं रजनीकांत ने संघर्षों के बीच शिक्षा पाई और मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट से अभिनय की बारीकियां सीखीं.

भारतीय सिनेमा की दुनिया में दो नाम ऐसे हैं, जिन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं एक ओर हैं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और दूसरी ओर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत. दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में बेमिसाल हैं. जहां बिग बी की आवाज और डायलॉग डिलीवरी आज भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है, वहीं रजनीकांत का स्टाइल और करिश्मा करोड़ों दिलों की धड़कन है. लेकिन कभी आपके मन में यह सवाल आया है कि इन दोनों दिग्गजों की पढ़ाई-लिखाई कहां तक हुई? आइए जानते हैं...

अमिताभ बच्चन की पढ़ाई

अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद में हुआ था. उनके पिता हरिवंश राय बच्चन प्रसिद्ध कवि थे, जबकि मां तेजी बच्चन थिएटर से जुड़ी रहीं. ऐसे माहौल में पले-बढ़े अमिताभ की शुरुआती शिक्षा नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से हुई.

इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज में दाखिला लिया और बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc) की पढ़ाई की. साल 1962 में उन्होंने ग्रेजुएशन पूरी की. बारहवीं में साइंस में अच्छे नंबर आए, तो सीधे बीएससी कर डाला. लेकिन फिजिक्स ने उनका खूब पसीना निकाला. एक बार तो वह फेल हो गए थे, फिर दोबारा परीक्षा दी और बड़ी मुश्किल से 42% अंकों के साथ पास हुए. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 1969 में बॉलीवुड में कदम रखा.

यह भी पढ़ें- एजुकेट गर्ल्स को मिला रेमन मैग्सेसे​, ​​जानें कौन हैं गांव की बेटियों को शिक्षा का उजाला देने ​वालीं स​फीना हुसैन​

रजनीकांत की पढ़ाई

साउथ स्टार रजनीकांत को प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्हें रामकृष्ण मठ भेजा गया. यहां उन्होंने वेद, इतिहास और भारतीय संस्कृति के बारे में गहरी जानकारी हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने बेंगलुरु के स्कूल और कॉलेज में दाखिला लिया. लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई के साथ-साथ छोटी-मोटी नौकरियां भी करनी पड़ीं. रजनीकांत कुली तक रहे और बाद में बस कंडक्टर की नौकरी भी की पर उन्होंने कभी भी अपने सपनों को छोड़ने का नाम नहीं लिया.

धीरे-धीरे उन्हें महसूस हुआ कि उनका असली रास्ता अभिनय ही है. यही जुनून उन्हें मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट तक ले आया. यहां उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं और थिएटर में अपनी कला का प्रदर्शन करना शुरू किया. यही शिक्षा उनके अभिनय करियर की नींव बनी. फिल्म संस्थान से मिली ट्रेनिंग के बाद उन्हें फिल्मों में एंट्री मिली और देखते ही देखते वे साउथ सिनेमा के सुपरस्टार बन गए.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के साथ जाने वाले इंटरप्रेटर को कितनी मिलती है सैलरी, जानें आप कैसे कर सकते हैं यह काम?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget