एक्सप्लोरर

AIBE 17 Admit Card 2023: एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख आगे बढ़ी, अब इस डेट पर होंगे जारी

AIBE Admit Card Release Date: बार काउंसिल ऑफ इंडिया, एआईबीई 17 परीक्षा के एडमिट कार्ड अब इस तारीख पर जारी करेगी. जानिए प्रवेश-पत्र को लेकर क्या है ताजा अपडेट.

AIBE 17 Admit Card Release Latest Update: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 17 परीक्षा के एडमिट कार्ड पहले 30 जनवरी के दिन जारी होने थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख आगे बढ़ गई है. नये शेड्यूल के मुताबिक अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया, एआईबीई परीक्षा के एडमिट कार्ड कल यानी 01 फरवरी 2023 के दिन जारी करेगी. वे कैंडिडेट्स जो एआईबीई की ये परीक्षा दे रहे हों, वे रिलीज होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है - allindiabarexamination.com.

इस डेट पर होगा एग्जाम

एडमिट कार्ड के विषय में आगे अपडेट ये है कि ये प्रवेश पत्र 1 फरवरी के दिन शाम पांच बजे से वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे. यानी इस समय के बाद ही एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे. ये भी जान लें कि एआईबीई परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी 2023 के दिन होगा. जो परीक्षा पास कर लेंगे उन्हें बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से प्रैक्टिस करने के लिए सर्टिफिकेट दिया जाएगा.

कब तक आएगा रिजल्ट

एआईबीई परीक्षा 17 का रिजल्ट 20 फरवरी 2023 के दिन जारी होगा. जो एग्जाम पास कर लेंगे केवल वे ही देश में लॉ की प्रैक्टिस करने के लिए एलिजिबल माने जाएंगे. बता दें कि ये एक सर्टिफिकेट एग्जाम है जो साल में दो बार आयोजित किया जाता है. ये लॉ ग्रेजुएट्स के लिए होता है जो लॉ की प्रैक्टिस करना चाहते हैं. इसे पास करने के बाद ही वे वकालत कर सकते हैं. एग्जाम 50 शहरों में 140 केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा.

पेपर पैटर्न कैसा होगा

ये परीक्षा तीन घंटे तीस मिनट की होगी और इसमें एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ, कंपनी लॉ, कोड ऑफ सिविल प्रोसीजर जैसे विभिन्न विषयों से सवाल पूछे जाएंगे. अगर डिफिकल्टी लेवल की बात करे तो एग्जाम मॉडरेट से डिफिकल्ट होता है. अन्य कोई भी जानकारी वेबसाइट से ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: B.Tech स्टूडेंट्स के लिए ये रहे खास स्कॉलरशिप प्रोग्राम 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी, कहां से की है पढ़ाई?
कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी, कहां से की है पढ़ाई?
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट
राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget