एक्सप्लोरर

B.Tech वाले ध्यान दें! पढ़ाई में हैं अच्छे तो जरूर अप्लाई करें इन स्‍कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) भी आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों के लिए स्कॉलरशिप के तहत बेहतर काम कर रहा है. ये स्कॉलरशिप प्रोग्राम योग्य छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है.

छात्रों के लिए स्कॉलरशिप प्रोग्राम एक ऐसी सुविधा होती है, जिनकी छात्र जीवन में उन्हें बहुत ज्यादा जरूरत पड़ती है. पढ़ाई के दौरान छात्रों के पास आय का कोई साधन नहीं होता है. ऐसे में उनकी कई जरूरतें अधूरी रह जाती हैं. हालांकि, कुछ छात्रों की जरूरतें उनके घर वाले पूरी कर देते हैं, लेकिन सभी छात्र एक जैसी पारीवारिक पृष्ठभूमि से नहीं आते हैं. जो छात्र ऐसे परिवारों से आते हैं, जिनकी आर्थिक पृष्ठभूमि ठीक नहीं है, ऐसे छात्रों के लिए स्कॉलरशिप प्रोग्राम किसी वरदान से कम नहीं है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्कॉलरशिप प्रोग्राम के बारे में बताएंगे.

आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप प्रोग्राम

आईईटी स्कॉलरशिप सभी छात्रों के लिए नहीं है. ये स्कॉलरशिप केवल इंजीनियरिंग और इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (आईईटी) से बी.टेक कर रहे दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों को ही दी जाती है. इसके लिए स्टूडेंट्स को ग्रेजुएशन में कम से कम 60 फीसदी अंक हासिल करना होगा. जो भी छात्र इसके लिए योग्य हों वो आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्रों को 75,000 रुपये और एक प्रमाण पत्र प्राप्त दिया जाता है.

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन स्कॉलरशिप प्रोग्राम

इंडियन ऑयल हर साल 300 छात्रों को स्‍कॉलरशिप देता है. इसलिए, जिन स्टूडेंट्स ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, आईटीआई, इंजीनियरिंग, एमबीबीएस या एमबीए आवश्यक स्कोर के साथ पास कर लिया है, वो इस स्‍कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम का उद्देश्य योग्य उम्मीदवारों को बेहतर मदद देना है. हालांकि, 11वीं या 2 साल के आईटीआई कोर्स के प्रथम वर्ष के छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. यह चयनित छात्रों को हर महीने 3,000 रुपये तक मिलेंगे.

एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) भी आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों के लिए स्कॉलरशिप के तहत बेहतर काम कर रहा है. ये स्कॉलरशिप प्रोग्राम योग्य छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है. एलआईसी स्वर्ण जयंती स्‍कॉलरशिप प्रोग्राम खास तौर से बिजनेस कोर्स और टेक्निकल ट्रेनिंग लेने के लिए छात्रों को दिया जाता है. ये स्कॉलरशिप प्रोग्राम उन्हीं छात्रों के लिए है जिनकी पारिवारिक आय 1,00,000 प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. जो भी छात्र इस प्रोग्राम के तहत चयनित होंगे, उन छात्रों को 1,000 रुपये हर महीने मिलेगा.

ये भी पढ़ें: अच्छी प्राइवेट कंपनी में चाहते हैं नौकरी...ग्रेजुएशन करते हुए जरूर करें ये 3 सर्टिफिकेट कोर्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MCD Recruitment 2026: MCD में आने वाली है 1066 पदों पर वैकेंसी, यहां देखें डिटेल्स
MCD में आने वाली है 1066 पदों पर वैकेंसी, यहां देखें डिटेल्स
Nandan Nilekani Panel: नीलेकणि कमेटी को मिला एक्सटेंशन, 2027 की शुरुआत में सौंपेगी एग्जाम रिफॉर्म का प्लान
नीलेकणि कमेटी को मिला एक्सटेंशन, 2027 की शुरुआत में सौंपेगी एग्जाम रिफॉर्म का प्लान
UGC NET Correction Window: UGC NET फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, NTA ने खोली करेक्शन विंडो
UGC NET फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, NTA ने खोली करेक्शन विंडो
Delhi Fire Service Recruitment: दिल्ली फायर सर्विस में 2345 नए पदों को मंजूरी, जानें कब तक आएगी वैकेंसी?
दिल्ली फायर सर्विस में 2345 नए पदों को मंजूरी, जानें कब तक आएगी वैकेंसी?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget