एक्सप्लोरर

DU Admission 2021: तीसरी कट-ऑफ के तहत आज बंद हो जाएगी एडमिशन प्रक्रिया, अब तक 52 हजार छात्रों को मिला दाखिला

DU Admission 2021: डीयू में तीसरी कट-ऑफ के तहत एडमिशन के लिए आवेदन करने का आखिरी दिन है. कॉलेज के पास कल तक आवेदनों को मंजूरी देने का समय होगा. वहीं छात्र शनिवार को फीस भुगतान करेंगे.

DU Admission 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में तीसरी कट ऑफ 2021 के तहत अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन करने की 21 अक्टूबर 2021 यानी आज लास्ट डेट है. इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया बंद हो जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एडमिशन प्रक्रिया के तीसरे दिन के अंत कर कॉलेजों ने 10 हजार से ज्यादा आवेदनों को मंजूरी दी. बता दें कि डीयू ने बीते शनिवार को अपनी तीसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी की थी, जिसमें अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन पाने के लिए जरूरी मार्क्स में 0.25 प्रतिशत से 1.5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी. हालांकि, पॉपुलर कोर्सेज के लिए कट-ऑफ हाईएस्ट लेवल पर ही रही था.

स्पेशल कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी

डीयू तीसरी कट ऑफ लिस्ट के तहत एडमिशन प्रक्रिया बंद होने के बाद एक स्पेशल कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी. छात्र ध्यान दें कि कॉलेजों द्वारा एडमिशन अप्रूवल 22 अक्टूबर 2021 को समाप्त हो जाएगा और वे 23 अक्टूबर 2021 तक अपेक्षित शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.

अब तक डीयू को 1.50 लाख से ज्यादा आवेदन मिले

दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी कोर्सेज की 70 हजार सीटों पर एडमिशन होने हैं. पहली कट-ऑफ लिस्ट के बाद 50% से ज्यादा सीटें फुल हो गई थी. आंकड़ों की माने तो अब तक विश्वविद्यालय को तीनों कट-ऑफ लिस्ट के तहत 1 लाख 61 हजार 24 आवेदन प्राप्त हुए हैं और 52 हजार 29 छात्रों ने फीस का भुगतान किया है. वहीं प्रिंसिपल्स द्वारा लगभग 10 हजार 558 आवेदनों को मंजूरी दी गई है.

राजधानी कॉलेज में बुधवार को 291 आवेदनों को दी गई मंजूरी

राजधानी कॉलेज में बुधवार को 291 आवेदनों को मंजूरी दी गई थी, जबकि सोमवार को 230 आवेदनों को अप्रूव किया गया. तीन लिस्ट के तहत अब तक कुल 1,209 एडमिशन हुए हैं. वहीं आर्यभट्ट कॉलेज में प्रवेश संयोजक राजेश द्विवेदी के अनुसार, "अब तक ज्यादातर एडमिशन पोल साइंस (81), बीए प्रोग्राम हिस्ट्री + पोल साइंस (74) और गणित (60) विभाग में हुए हैं." उन्होंने बताया कि बुधवार को उन्हें 213 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 73 को खारिज कर दिया गया.

द्विवेदी ने कहा, "ज्यादातर आवेदन फॉर्म  बीकॉम (43), बीए कार्यक्रम और कंप्यूटर विज्ञान (27) में कैंसिल किए गए थे. अंग्रेजी ऑनर्स में, अनारक्षित श्रेणी की सीटें भरी हुई हैं, लेकिन अन्य श्रेणियों में सीटें खाली हैं," उन्होंने बताया कि चौथी कट ऑफ लिस्ट में बीए कंप्यूटर साइंस (ऑनर्स) के लिए सीटें ओपन रहेंगी.

ये भी पढ़ें

IBPS PO Recruitment 2021: प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी के 4135 पदों पर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, यहां जानें डिटेल

IIT Kanpur Recruitment 2021: आईआईटी कानपुर में जूनियर असिस्टेंट समेत तमाम पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget