एक्सप्लोरर

टाइम्स हायर एजुकेशन की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में पाकिस्तान की इतनी यूनिवर्सिटीज को मिली जगह, हैरान कर देगा आंकड़ा

टाइम्स हायर एजुकेशन की रैंकिंग में इस बार पाकिस्तान की 47 यूनिवर्सिटी शामिल की गई हैं. वहीं अन्य देशों की भी यूनिवर्सिटी इसमें शामिल हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि क्या रैंक मिली है इन यूनिवर्सिटी को

पाकिस्तान के 47 यूनिवर्सिटी ने 2025 के टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में जगह बनाई है, जो देश के उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. क्वैद-ए-आज़म यूनिवर्सिटी इस्लामाबाद ने 401-500 रेंज में जगह बनाई है, जो पाकिस्तानी संस्थानों में सबसे ऊपर है. 

601 से 800 के बीच में भी कई यूनिवर्सिटी हुई हैं लिस्ट 

कई अन्य यूनिवर्सिटी, जिनमें एयर यूनिवर्सिटी इस्लामाबाद, कैपिटल यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, COMSATS यूनिवर्सिटी इस्लामाबाद, गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी फैसलाबाद, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी इस्लामाबाद, सुकोर IBA यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी टैक्सिला, और यूनिवर्सिटी ऑफ मलाकंद डीर लोअर शामिल हैं, को 601 से 800 रैंक के बीच जगह बनाई है. 

सूची में ये यूनिवर्सिटी भी हुई हैं शामिल 

अन्य प्रमुख यूनिवर्सिटी जैसे अब्दुल वाली खान यूनिवर्सिटी मर्दन, इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी इस्लामाबाद, ख्वाजा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी रहीम यार खान, लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, पीएमएएस एरिड एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी रावलपिंडी, इस्लामिया यूनिवर्सिटी ऑफ बहावलपुर, यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल पंजाब लाहौर, यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पेशावर, यूनिवर्सिटी ऑफ गुज्रात, यूनिवर्सिटी ऑफ लाहौर, यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी लाहौर, यूनिवर्सिटी ऑफ द पंजाब लाहौर और यूनिवर्सिटी ऑफ वेटनरी एंड एनिमल साइंसेज लाहौर 801 से 1000 रैंक के बीच हैं. इसके अलावा, 12 यूनिवर्सिटी को 1001 से 1200 रैंक के बीच स्थान मिला है, 8 संस्थान 1201 से 1500 के बीच हैं, और 5 यूनिवर्सिटी 1501+ रैंक में हैं.

48 यूनिवर्सिटी नहीं मिली एलिजिबल 

पाकिस्तान के 48 और संस्थानों को "रिपोर्टर" के रूप में लिस्ट किया गया है, जिसका मतलब है कि उन्होंने आवश्यक डेटा देकर अप्लाई किया था लेकिन रैंकिंग के लिए पात्रता मानदंड को पूरा नहीं किया. ऐसे में उन्हें इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है. 

विश्व की इन यूनिवर्सिटी को भी मिली रैंकिंग 

2025 टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में 115 देशों और क्षेत्रों से 2,000 से अधिक यूनिवर्सिटी शामिल हैं. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने लगातार नौवें वर्ष शीर्ष स्थान बनाए रखा है, जो उद्योग के साथ जुड़ाव और शिक्षण में सुधारों से समर्थित है. MIT ने दूसरे स्थान पर छलांग लगाई है, जबकि स्टैनफोर्ड अब छठे स्थान पर है.

चीन शीर्ष 10 में शामिल होने के करीब है, जो इसके बढ़ते ग्लोबल रिसर्च इम्पैक्ट को दर्शाता है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के टॉप पांच यूनिवर्सिटी ने अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण और प्रतिष्ठा में गिरावट के कारण रैंकिंग में गिरावट देखी गई है. ब्राजील, सऊदी अरब, और संयुक्त अरब अमीरात ने टॉप 200 में अपनी जगह बनाई है, जो वैश्विक उच्च शिक्षा में उभरते हुए बाजारों के बढ़ते महत्व को दर्शाता है.

यह रैंकिंग नई WUR 3.0 मेथोडोलॉजी पर आधारित है, जो संस्थानों का मूल्यांकन पांच प्रमुख क्षेत्रों में करती है जिसमें टीचिंग, रिसर्च एनवायरनमेंट, रिसर्च क्वालिटी, इंडस्ट्री इंगेजमेंट और इंटरनेशनल आउटलुक शामिल है. इस साल की रैंकिंग में 2,092 यूनिवर्सिटी शामिल हैं, जिनमें 185 नए प्रवेश हैं, और ये 2,860 संस्थानों से 472,694 डेटा बिंदुओं पर आधारित हैं.

यह भी पढ़ें: लैंप में पढ़ाई कर UPSC की परीक्षा दो बार की क्रैक, आप भी बन सकते हैं IAS, पढ़ें सक्सेस स्टोरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
BAMS Admission 2026: अब संस्कृत के छात्र भी बन सकेंगे आयुर्वेदिक डॉक्टर, 10वीं के बाद मिलेगी सीधे BAMS की राह
अब संस्कृत के छात्र भी बन सकेंगे आयुर्वेदिक डॉक्टर, 10वीं के बाद मिलेगी सीधे BAMS की राह
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget