एक्सप्लोरर

CUET UG 2025: 340 विश्वविद्यालयों ने अपनाई सीयूईटी प्रवेश परीक्षा, अब छात्रों को मिलेंगे पहले से ज्यादा ऑप्शन

पिछले कुछ वर्षों में CUET को अपनाने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ी है. इस साल 340 विश्वविद्यालय इस प्रणाली के अंतर्गत आ चुके हैं, जबकि भारत में कुल विश्वविद्यालयों की संख्या लगभग 1,180 है.

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. यह प्रक्रिया 22 मार्च तक चलेगी, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तिथि 23 मार्च तय की गई है. इस साल 340 विश्वविद्यालयों ने इस प्रवेश परीक्षा को अपनाया है, जिससे छात्रों के पास ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए पहले से ज्यादा ऑप्शन उपलब्ध होंगे.

यूजीसी चेयरमैन ने दी यह जानकारी

यूजीसी (UGC) के चेयरमैन एम. जगदीश कुमार ने जानकारी दी कि CUET के माध्यम से  राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा होने से छात्रों पर पड़ने वाला दबाव कम होगा. उन्होंने बताया कि अगर अलग-अलग विश्वविद्यालयों के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएं होती हैं तो इससे छात्रों को कई परीक्षाओं की तैयारी करनी पड़ती है, जिससे मानसिक और आर्थिक बोझ बढ़ जाता है. हालांकि, CUET प्रणाली से यह प्रक्रिया सरल और प्रभावी हो गई है.

हर साल बढ़ रही है भागीदारी

यूजीसी चेयरमैन के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में CUET को अपनाने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इस साल 340 विश्वविद्यालय इस प्रणाली के अंतर्गत आ चुके हैं, जबकि भारत में कुल विश्वविद्यालयों की संख्या लगभग 1,180 है. हर साल पहले से ज्यादा संस्थान इस प्रवेश परीक्षा को स्वीकार कर रहे हैं, जिससे यह और व्यापक हो रही है.

कब होगी सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा?

CUET UG 2025 का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 8 मई से 1 जून के बीच किया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित होगी और देशभर के  परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की  जाएगी. इसके तहत परीक्षा 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, उड़िया, बंगाली, असमिया, पंजाबी और उर्दू में आयोजित की जाएगी.

स्टूडेंट्स को क्या होगा फायदा?

CUET को अपनाने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ने से छात्रों को ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे. अब वे देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में एक समान प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला ले सकेंगे, जिससे योग्यता के आधार पर चयन करना आसान होगा. यह प्रणाली न केवल पारदर्शिता लाएगी, बल्कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा देगी. CUET UG 2025 छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है, क्योंकि इससे उन्हें अपनी पसंद के विषयों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने की बेहतर सुविधा मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: देश में चुनाव की तरह अब CUET, NEET, UGC-NET के एंट्रेंस एग्जाम कराने की है तैयारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?
RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?
NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन
NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget