एक्सप्लोरर

AMU शुरु करने जा रहा है नए कोर्सेज, ले लिया एडमिशन तो करियर की हो जाएगी बल्ले बल्ले, यहां जान लीजिए

AMU Latest News: शैक्षणिक सत्र 2025-26 से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रों के हित मे एमबीए, एमटेक, मेडिकल और पीजी डिप्लोमा के कुछ कोर्स शुरू करने जा रही है.

AMU News Course: बीते दिनों अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगातार कई कोर्स बंद होने की चर्चा लगातार चल रही थी. लेकिन अब एक बार फिर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नए कोर्स शुरू करने की खबरें सामने आ रही हैं. जिसे लेकर एक बार फिर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की मंशा रखने वाले छात्रों के लिए यह अच्छी खबर है. इन नए कोर्स में एडमिशन लेकर छात्रों को अलीगढ़ जिले के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों में भी इसका फायदा मिलेगा. उसकी वजह है अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जिले से बाहर भी अलग-अलग राज्यों में कई केंद्र स्थापित हैं. इसको लेकर बताया जाता है अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने जो कोर्स शुरु किए हैं उसे लेकर कई सौ छात्र छात्राएं फायदा उठा सकेंगे.

AMU शुरु करने जा रहा 10 नए कोर्स

शैक्षणिक सत्र 2025-26 से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रों के हित मे एमबीए, एमटेक, मेडिकल और पीजी डिप्लोमा के कुछ कोर्स शुरू करने जा रही है. साथ ही 11वीं प्रवेश परीक्षा के लिए कुछ नए परीक्षा केंद्र का भी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ऐलान किया है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने वर्तमान वर्ष 2024-25 से इंजीनियरिंग, मेडिकल, सोशल साइंस फैकेल्टी, और मैनेजमेंट फैकेल्टी में कुछ नए कोर्स शुरू करने का फैसला एडमिशन कमेटी की मीटिंग में लिया है इसके साथ ही कुछ नए कोर्स शुरू करने का भी प्रस्ताव दिए हैं, जिसमें पीजी डिप्लोमा इन हिंदी भी शामिल है. मदरसा बोर्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत यूनिवर्सिटी की सुन्नी थियोलॉजी विभाग में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखले दिए जाने पर भी एडमिशन कमेटी ने मोहर लगा दी है.

फीस को लेकर क्या बोला यूनिवर्सिटी प्रशासन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट कंट्रोलर फैसल फरीद ने बताया कि एएमयू की 66वीं एडमिशन कमेटी की मीटिंग में इंजीनियरिंग, मेडिकल, सोशल साइंस फैकेल्टी समेत दूसरी फैकल्टी में कुछ नए कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव को पास किया गया है, एडमिशन कमेटी की मीटिंग में नए कोर्स शुरू किए जाने के फैसले के बाद अब यह एकेडमिक काउंसिल में 8 फरवरी को रखे जाएंगे. इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन साल 2024-25 से कोर्स में कुल कितनी सीटें होंगी इसकी फीस क्या होगी और और इसकी प्रक्रिया वगैरह का ऐलान करेगा. जिसमें फिलहाल जो कोर्स शुरू होने जा रहे हैं उनको लेकर जानकारी देते हुए अस्सिटेंट कंट्रोलर ने जानकारी दी है.

इन नए कोर्स में मांगे गए आवेदन

1. M.tech वायरलेस नेटवर्क.
2. M.tech सिविल सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर.
3. M.tech आर्किटेक्चर कंस्ट्रक्शन एंड मैनेजमेंट.
4. मेडिकल गायनेकोलॉजी में पोस्ट डॉक्टोरल सर्टिफिकेट कोर्सेज (पीडीसीसी)
5. बैचलर इन इंजीनियरिंग ट्रॉमा केयर
6. डिप्लोमा इन इस्लामिक स्टडीज
7. पीजी डिप्लोमा इन हिंदी
8. MBA बिजनेस एनालिटिक
9. MBA डाटा साइंस एंड बिजनेस एनालिटिक
10. MBA इनोवेशन एंटरप्रेन्योरशिप एंड वेंचर डेवलपमेंट. इसके अलावा 11वीं और डिप्लोमा के दो नए केंद्र भी यूनिवर्सिटी स्थापित करने जा रही है.

कहां होंगे परीक्षा केंद्र

फैसल फरीद ने बताया कि इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने छात्रों को प्रवेश परीक्षा में आसानी के लिए 11वीं और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के प्रवेश परीक्षा के लिए दो नए केंद्र बनाए हैं. पहले केरल के मल्लपुरम और दूसरा वेस्ट बंगाल में मुर्शिदाबाद में. इन दोनों ही एएमयू के केंद्र पर 11वीं और डिप्लोमा के प्रवेश परीक्षा के केंद्र होंगे. इस बार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन amucontrollerexams.com पर जाकर करना है. बिना लेट फीस के आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी. जबकि लेट फीस जमा करके आवेदन 7 फरवरी 2025 तक है. एप्लीकेशन में करेक्शन की विंडो 8 फरवरी को खुलेगी और 11 फरवरी 2025 तक बंद हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: स्कूलों में घटा ड्रॉपआउट रेट, सरकारी स्कूलों पर बढ़ रहा भरोसा; आर्थिक सर्वेक्षण में चौंकाने वाले दावे

कब आयोजित होंगी परीक्षाएं

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, विभिन्न कोर्सेज की परीक्षाएं अप्रैल, 2025 में आयोजित की जाएंगी. B.Tech/B.A rch परीक्षा 20 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी, B.A कोर्स की परीक्षा 9 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी, BSc और B.Com कोर्स के लिए एग्जाम 14 अप्रैल, 2025 को आयोजित किया जाएगा. पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों/बीआरटीटी में बीएससी/डिप्लोमा 16 अप्रैल, 2025 को आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में मौजूद अखाड़े में कौन-कौन से होते हैं पदाधिकारी, कैसे तय होता है इनका क्रम?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC JE Agriculture Recruitment 2026: कृषि निदेशालय में सरकारी नौकरी का मौका, UPSSC ने निकाली 134 पदों पर भर्ती
कृषि निदेशालय में सरकारी नौकरी का मौका, UPSSC ने निकाली 134 पदों पर भर्ती
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget