एक्सप्लोरर

Mumbai News: मुंबई पुलिस कमिश्नर बोले- आतंकवाद और साइबर अपराध मुख्य चुनौती, कर रहे हैं कड़ी मेहनत

Phansalkar on Terrorism, cyber crime: पुलिस कमिश्नर विवेक ने कहा कि शहर पिछले कुछ सालों से सुरक्षित रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘हम आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.’’

Mumbai top cop Phansalkar: मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर ने कहा कि शहर की पुलिस के लिए आतंकवाद और साइबर अपराध से निपटना प्रमुख चुनौतियां हैं लेकिन साथ ही महानगर को सुरक्षित और आतंकवाद मुक्त रखने के प्रयास किए जा रहे हैं. हाल में शहर का शीर्ष पुलिस पद संभालने वाले विवेक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की सुरक्षा मुंबई पुलिस की प्राथमिकता है.

आतंकवाद से निपटना मुंबई पुलिस के समक्ष एक चुनौती है- कमिश्नर

मुंबई में साल 1993 के सिलसिलेवार बम धमाके, साल 2007 के ट्रेन धमाकों और नवंबर 2008 में आतंकवादी हमले समेत कई आतंकी घटनाएं हुईं, जिनमें कई लोगों ने जान गंवाई. विवेक ने कहा कि मुंबई एक महत्वपूर्ण शहर है और पुलिस सभी एजेंसियों जैसे कि आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस), फोर्स वन (मुंबई पुलिस की विशेष आतंकवाद रोधी इकाई) और राज्य खुफिया विभाग के साथ मिलकर निरंतर काम कर रही है, ताकि इसे सुरक्षित रखा जाए. उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद से निपटना मुंबई पुलिस के समक्ष एक चुनौती है और शहर को सुरक्षित और आतंकवाद मुक्त रखने के लिए हमारे प्रयास चल रहे हैं. यहां प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा मुंबई पुलिस का प्रमुख कर्तव्य है.’’

भारतीय पुलिस सेवा के साल 1989 बैच के अधिकारी विवेक ने कहा कि शहर पिछले कुछ सालों से सुरक्षित रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘हम आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि पुलिस को जमीनी स्तर पर खुफिया जानकारी एकत्रित करनी चाहिए और लोगों से नियमित आधार पर मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘नागरिकों के बीच यह भाव है कि मुंबई पुलिस हमारी पुलिस है.’’

आश्वासन देता हूं कि लोग आतंकवाद मुक्त जिंदगी जी सकेंगे- कमिश्नर

अधिकारी ने कहा कि अगर लोगों को किसी संदिग्ध गतिविधि का पता चलता है, तो उन्हें तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष या स्थानीय पुलिस थाने को सूचना देनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘सभी एजेंसियों के समूहिक प्रयासों के साथ मैं मुंबई वासियों को आश्वासन देता हूं कि वे आतंकवाद मुक्त जिंदगी जी सकेंगे.’’ उन्होंने कहा कि साइबर अपराध बढ़ना भी पुलिस के सामने एक चुनौती है और इससे निपटने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. अपराध के मामलों में दोषसिद्धि की दर बढ़ाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं. विवेक ने कहा कि मुंबई पुलिस ऐसे मामलों की जांच करने वाले सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेगी.

मुंबई पुलिस ने 12 जुलाई को वे दो आदेश वापस ले लिए थे, जिसमें कहा गया था कि उसके कर्मियों को यौन शोषण और पोक्सो कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पद के अधिकारी की अनुमति लेनी पड़ेगी. ये आदेश छह और 17 जून को तत्कालीन पुलिस आयुक्त संजय पांडेय ने जारी किए थे, जो गत 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए. सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक नेताओं के एक वर्ग ने दावा किया था कि इन आदेशों से महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में न्याय हासिल करने की प्रक्रिया धीमी हो जाएगी.

पुलिस आयुक्त विवेक ने कहा कि आदेश ‘‘अनावश्यक’’ था और वापस ले लिया गया. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस अपने थानों और सुरक्षा कर्मियों को बच्चों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए भी आवश्यक कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस ने हजारों लापता बच्चों को उनके परिवारों से फिर से मिलाने के लिए कड़ी मेहनत की है.

यह भी पढ़ें-

मुंबई-अलीबाग का सफर होगा और भी सुपरफास्ट, जल्द लॉन्च होगा एशिया का पहला हाई-स्पीड क्रूज

Mumbai Crime News: मुंबई में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, करीब 500 मोबाइल फोन जब्त, दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
Embed widget