एक्सप्लोरर

Maharashtra MLC Polls: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों को लेकर शिवसेना ने कसी कमर, सहयोगियों दलों को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र में होने वाले विधान परिषदों के चुनावों को लेकर शिवसेना ने पूरी तरह से कमर कस ली है. शिवसेना ने गठबंधन के प्रत्येक सहयोगी से अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए खुद जिम्मेदारी लेने के लिए कहा है.

Maharashtra MLC Election: राज्यसभा चुनाव के बाद शिवसेना महाराष्ट्र में होने वाले विधान परिषद के चुनावों को लेकर तैयार है. इसी बीच शिवसेना की तरफ से एक नया बयान सामने आया है. एचटी की रिपोर्ट के अनुसार शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रत्येक पार्टी को प्रत्येक पार्टी को अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. क्योंकि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) के साथ रणनीति बनाने के बजाय, दलों को अपने प्रत्याशी की जीत पर ध्यान देना चाहिए. इसके साथ ही शिवसेना नेता ने कहा कि हमने कांग्रेस और राकांपा को इस बारे में बता दिया है.

शिवसेना नेता ने कहा कि राकांपा के करीबी निर्दलीय उम्मीदवारों ने हमारे उम्मीदवार को वोट नहीं दिया. हालांकि हम इस बात पर उंगली नहीं उठा सकते हैं कि राकांपा नेतृत्व या इसमें एक वर्ग की मिलीभगत थी, लेकिन इन विधायकों को बीजेपी ने कुछ वादे दिए होंगे. शिवसेना का यह बयान जब सामने आया है जब शिवसेना को राज्य की चौथी सीट राज्यसभा में नहीं जीत पाई है. इस हार के लिए शिवसेना ने एनसीपी के करीबी निर्दलीय विधायकों द्वारा विपक्षी दल में मतदान की वजह भी कही है. शिवसेना के संजय पवार राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के धनंजय महादिक से हार गए. महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकपा) और कांग्रेस का गठबंधन है.

बता दें कि महाराष्ट्र में विधान परिषद की 10 सीटों के लिए 20 जून को चुनाव होना है. विधान परिषद के चुनाव विधायकों के निर्वाचक मंडल से गुप्त मतदान पद्धति से होंगे, जिससे खरीद-फरोख्त और क्रॉस वोटिंग की संभावना बढ़ जाएगी. वहीं एमवीए और बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी दल के एक-एक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं, जिससे 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं.  

Maharashtra Politics: दिल्ली में बुलाई गई विपक्ष की बैठक पर बोले संजय राउत, कहा- राष्ट्रपति चुनाव के अलावा इन मुद्दों पर होगी चर्चा

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए ये हैं उम्मीदवार

महाराष्ट्र में विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने पांच उम्मीदवार प्रवीण दरेकर, श्रीकांत भारतीय, राम शिंदे, उमा खापरे और प्रसाद लाड को मैदान में उतारा है. इसके साथ ही बीजेपी ने पूर्व मंत्री और सहयोगी सदाभाऊ खोत को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में समर्थन दिया है. वहीं एमवीए गठबंधन के सहयोगियों ने दो-दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जिसमें शिवसेना से सचिन अहीर और आंशा पड़वी, राकांपा से एकनाथ खडसे और रामराजे नाइक निंबालकर और कांग्रेस से भाई अशोक जगताप और चंद्रकांत हांडोर का नाम शामिल है.

Maharashtra में राज्यसभा चुनाव परिणाम पर बोले देवेंद्र फडनवीस, कहा- हनुमान चालीसा का अपमान करने वाले हारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget