एक्सप्लोरर

सावधान! 'भुगतान नहीं किया तो बिजली काट देंगे', साइबर ठगों ने 80 लोगों से ऐसे ठगे करोड़ों रुपए, एक गिरफ्त में

Cyber Crime: जालसाजों ने पीड़ितों से कहा कि उनके बिजली के बिल अपडेट नहीं हैं और उन्हें बिल का ऑनलाइन भुगतान करना होगा तथा यदि उन्होंने इसका भुगतान नहीं किया तो उनकी बिजली काट दी जाएगी.

Mumbai Cyber Crime: मुंबई में कम से कम 80 लोगों से साइबर ठगों द्वारा एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि ठगे जाने का मामला सामने आया है. ठगे गए लोगों में ज्यादातर 60-80 आयु वर्ग के हैं. पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जालसाजों ने पीड़ितों से कहा कि उनके बिजली के बिल अपडेट नहीं हैं और उन्हें बिल का ऑनलाइन भुगतान करना होगा तथा यदि उन्होंने इसका भुगतान नहीं किया तो उनकी बिजली काट दी जाएगी. उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

धोखाधड़ी के शिकार हुए लोगों में कौन-कौन शामिल?

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिलचस्प बात यह है कि सात जून से चार जुलाई के बीच इस धोखाधड़ी के शिकार हुए कुछ पीड़ितों में चिकित्सक, होटल व्यवसायी, नौसेना अधिकारी, कॉलेज के छात्र, इंजीनियर, व्यवसायी, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी और यहां तक कि कुछ घरेलू सहायिका भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि धोखेबाज लोगों द्वारा एसएमएस के रूप में यह संदेश भेजा जाता था कि उनके पिछले महीने का बिजली बिल अपडेट नहीं है और उनकी बिजली काट दी जाएगी तथा इससे बचने के लिए तुरंत 'बिजली अधिकारी' से संपर्क करने की आवश्यकता है.

'कॉल सेंटर' के संपर्क नंबर का भी उल्लेख करते थे धोखेबाज 

अधिकारी ने बताया कि ''धोखेबाज लोग संदेश में 'कॉल सेंटर' के संपर्क नंबर का भी उल्लेख करते थे. जब पीड़ित उस नंबर पर कॉल करते थे, तो उन्हें बताया जाता था कि रात में उनकी बिजली काट दी जाएगी. उन्हें किसी भी परेशानी से बचने के लिए ऑनलाइन भुगतान करने का विकल्प दिया जाता था. एक बार भुगतान करने के बाद जालसाज उनके खातों के जानकारी की नकल कर लेते थे और पैसे निकाल लेते थे.'' उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 80 लोगों के बैंक खातों से 1.06 करोड़ रुपये निकाले गए.

अधिकारी ने कहा कि धोखाधड़ी के इस मामले में प्राथमिकी मुंबई के विभिन्न उपनगरों के 40 थानों में दर्ज की गई. पुलिस ने 37 वर्षीय एक व्यक्ति को नेपियन सी रोड निवासी एक महिला को इस तरह का फर्जी संदेश भेजने में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारी ने कहा कि साइबर पुलिस के अलावा स्थानीय पुलिस भी समानांतर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-

Mumbai News: मेट्रो कार शेड के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए आदित्य ठाकरे, कहा- 'ये जिंदा रहने की लड़ाई'

Mumbai Property News: मुंबई में लीजहोल्ड संपत्तियों को फ्रीहोल्ड में बदलने के शुल्क में करनी चाहिए कटौती: रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM बनने के बाद DK शिवकुमार की आफत! मंत्री और विधायक पहुंच गए दिल्ली, जानें क्यों मची खींचतान
CM बनने के बाद DK शिवकुमार की आफत! मंत्री और विधायक पहुंच गए दिल्ली, जानें क्यों मची खींचतान
'आपका गैंग एकदम्मे नंगई पर उतारू हो चुका...', ओम प्रकाश राजभर की ये बात अखिलेश को नहीं आएगी पसंद
'आपका गैंग एकदम्मे नंगई पर उतारू हो चुका...', ओम प्रकाश राजभर की ये बात अखिलेश को नहीं आएगी पसंद
Monssoon In India: '2-3 दिन के भीतर...', अब इन 3 राज्यों में होगी मानसून की एंट्री, IMD ने दिया बड़ा अपडेट
'2-3 दिन के भीतर...', अब इन 3 राज्यों में होगी मानसून की एंट्री, IMD ने दिया बड़ा अपडेट
क्या अभिषेक शर्मा कर रहे हैं माहिरा शर्मा को डेट? इंस्टाग्राम की 'सीक्रेट' पोस्ट से चर्चाएं तेज
क्या अभिषेक शर्मा कर रहे हैं माहिरा शर्मा को डेट? इंस्टाग्राम की 'सीक्रेट' पोस्ट से चर्चाएं तेज

वीडियोज

गीता मां ने 52 साल की उम्र में सीक्रेट शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं-
E85 Fuel आप अपनी गाड़ी में डाल सकते हैं ? | Auto Live #e85 #flexfuel
Babla Kochhar ने खोले career के अनसुने राज, बताया कैसे मिला Acting में दूसरा मौका
Khan Sir Controversy: What happened inside the courtroom today regarding Khan Sir's case? | Patna Coaching Firing
Iran-US-Israel War Update: हूती विद्रोहियों का अब तक का सबसे बड़ा हमला | Trump| Middle East Crisis

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM बनने के बाद DK शिवकुमार की आफत! मंत्री और विधायक पहुंच गए दिल्ली, जानें क्यों मची खींचतान
CM बनने के बाद DK शिवकुमार की आफत! मंत्री और विधायक पहुंच गए दिल्ली, जानें क्यों मची खींचतान
'आपका गैंग एकदम्मे नंगई पर उतारू हो चुका...', ओम प्रकाश राजभर की ये बात अखिलेश को नहीं आएगी पसंद
'आपका गैंग एकदम्मे नंगई पर उतारू हो चुका...', ओम प्रकाश राजभर की ये बात अखिलेश को नहीं आएगी पसंद
Monssoon In India: '2-3 दिन के भीतर...', अब इन 3 राज्यों में होगी मानसून की एंट्री, IMD ने दिया बड़ा अपडेट
'2-3 दिन के भीतर...', अब इन 3 राज्यों में होगी मानसून की एंट्री, IMD ने दिया बड़ा अपडेट
क्या अभिषेक शर्मा कर रहे हैं माहिरा शर्मा को डेट? इंस्टाग्राम की 'सीक्रेट' पोस्ट से चर्चाएं तेज
क्या अभिषेक शर्मा कर रहे हैं माहिरा शर्मा को डेट? इंस्टाग्राम की 'सीक्रेट' पोस्ट से चर्चाएं तेज
Bandar BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
यूसुफ पठान ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो आया अधीर रंजन चौधरी का पहला रिएक्शन, कहा- 'TMC ने तो मुझे...'
यूसुफ पठान ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो आया अधीर रंजन का पहला रिएक्शन, कहा- 'TMC ने तो मुझे...'
कोचिंग सेंटर पर हमला मामले में खान सर को बड़ी राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर सुनाया फैसला
कोचिंग सेंटर पर हमला मामले में खान सर को बड़ी राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर सुनाया फैसला
Child Curiosity: भूलकर भी बच्चों के अजीब सवालों पर न हंसें, ये 4 गलतियां पैरेंट्स को पड़ती हैं भारी
भूलकर भी बच्चों के अजीब सवालों पर न हंसें, ये 4 गलतियां पैरेंट्स को पड़ती हैं भारी
Embed widget