एक्सप्लोरर

नवी मुंबई के 12 साल के बच्चे ने 62% अंकों के साथ पास की SSC की परीक्षा, राज्य के सबसे कम उम्र के उम्मीदवार

12 Year old Boy clears SSC Exam: अपना अधिकांश समय गेमिंग ऐप बनाने में व्यतीत करने वाले सहजप्रीत का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए उम्र कोई कारक नहीं होनी चाहिए.

SSC Exam Results: नवी मुंबई में रहने वाले एक 12 साल के बच्चे ने ऐसा कारनामा किया है, जिसे सुनकर लोगों को अपने कानों पर विश्वास नहीं हो रहा है. नवी मुंबई में रहने वाले 12 साल के सहजप्रीत सिंह ने एसएससी परीक्षा पास की है. इस परीक्षा में उन्हें 62 प्रतिशत अंक मिले हैं. ये कारनाम करने के बाद सहजप्रीत सिंह 12 साल की उम्र में एसएससी परीक्षा पास करने वाले राज्य के सबसे कम उम्र के उम्मीदवार बन गए हैं.

एसएससी परीक्षा में बैठने के लिए 14 साल की आयु का होना आवश्यक

सामान्य परिस्थितियों में एक छात्र को नियमित या निजी छात्र के रूप में एसएससी परीक्षा में बैठने के लिए 14 साल की आयु का होना आवश्यक है. अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, जब इसको लेकर मुंबई मंडल बोर्ड के सचिव एस आर बोरसे से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "हालांकि मैंने इस छात्र के बारे में नहीं सुना है, लेकिन उसे परीक्षा में बैठने के लिए शिक्षा विभाग से विशेष अनुमति मिली थी." 

आईआईटी से बीटेक करना चाहते हैं सहजप्रीत

टीओआई से बातचीत में सहजप्रीत ने कहा, ''मैं सूचना प्रौद्योगिकी में आईआईटी से बीटेक करने की कोशिश करूंगा." तकनीक से प्यार करने वाले सहजप्रीत के पिता गुरुशरण ने बताया कि अप्रैल में 10वीं की परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद ही सहजप्रीत ने 11वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी थी. पिछले साल जब हम मथुरा से नवी मुंबई आए तो हमें सहजप्रीत को कक्षा 10 में प्रवेश दिलाना मुश्किल हो गया. हमें यहां स्कूल में दाखिला लेने के लिए दर-दर भटकना पड़ा. हमने शिक्षा विभाग से संपर्क किया और आखिरकार उसे 10वीं कक्षा में प्रवेश देने की अनुमति मिल गई.

सहजप्रीत खारघर के केपीसी स्कूल में पढ़ते हैं. अपना अधिकांश समय गेमिंग ऐप बनाने में व्यतीत करने वाले सहजप्रीत का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए उम्र कोई कारक नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें-

MPS SSC Result 2022: मुंबई पब्लिक स्कूलों का SSC रिजल्ट 2022 में शानदार प्रदर्शन, 97.10 रहा पासिंग प्रतिशत

रेलवे स्टेशन पर माता-पिता के साथ सो रहे 2 साल के बच्चे को उठा ले गई महिला, पुलिस ने 12 घंटों के अंदर छुड़वाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget