एक्सप्लोरर

रेलवे स्टेशन पर माता-पिता के साथ सो रहे 2 साल के बच्चे को उठा ले गई महिला, पुलिस ने 12 घंटों के अंदर छुड़वाया

Kidnaping in Mumbai: पुलिस ने कहा- 35 साल की आरोपी महिला दिहाड़ी मजदूर शेवंता काटकरी का कहना है कि उसने बच्चे को इसलिए उठाया, क्योंकि वह अकेला था, लेकिन हमें घटना के बारे में संदेह है.

Kidnaping in Mumbai: मुंबई में पनवेल रेलवे स्टेशन के पास से अगवा किए गए दो साल के बच्चे को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बचा लिया और उसे माता-पिता को सौंप दिया. नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

35 साल की आरोपी महिला गिरफ्तार

पनवेल तालुका पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक रवींद्र दौंडकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक महिला ने बच्चे का अपहरण कर लिया था, जिसे भिंगरवाड़ी ले जाया गया. उन्होंने कहा, 'एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, हम भिंगरवाड़ी गांव पहुंचे और बच्चे को सुरक्षित बचाया साथ ही आरोपी महिला को पकड़ लिया. 35 साल की आरोपी महिला दिहाड़ी मजदूर शेवंता काटकरी का कहना है कि उसने बच्चे को इसलिए उठाया, क्योंकि वह अकेला था, लेकिन हमें घटना के बारे में संदेह है. आरोपी महिला पनवेल तालुका के वाजे गांव के कटकरीवाड़ी में रहती है. 

रेलवे स्टेशन पर माता-पिता के साथ सो रहा था मासूम

वरिष्ठ निरीक्षक रवींद्र दौंडकर ने बताया कि नाबालिग सुहम भोसले का 16 जून को तड़के कातकारी ने अपहरण कर लिया था, जब वह पनवेल रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर के पास अपने माता-पिता के साथ सो रहा था. कटकरी उनके बगल में सो गई. लड़के के माता-पिता अमरावती से आए थे और दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते थे, लेकिन वे पनवेल रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ पर रहते थे. जब दंपति सुबह उठे, तो उन्हें अपना नवजात बेटा नहीं मिला.

इसके बाद उन्होंने पनवेल जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई, जहां एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण के लिए आईपीसी की धारा 363 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. 

यह भी पढ़ें-

Corona in Mumbai: मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2255 नए केस दर्ज, इस सप्ताह दो बार 15 फीसदी से ज्यादा रही संक्रमण दर

Mumbai Road Accident: मुंबई के गोरेगांव में स्कूटी सवार महिला को स्कूल बस ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget