एक्सप्लोरर

इंदौर में पुलिस कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, सामने आई ये वजह

Indore News: इंदौर में एक पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल अनुराग ने अपनी सर्विस राइफल को खुद को गोली मार ली और मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस की जांच जारी है.

Indore Police Constable Suicide: मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस कांस्टेबल की खुदकुशी की मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इंदौर के एक 32 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल ने शुक्रवार (04 जुलाई) को कथित तौर पर खुद को गोली मार ली. एक अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी किसी विवाद के बाद अपने मायके चली गई थी.

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, ''द्वारकापुरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल अनुराग ने अपनी सर्विस राइफल को खुद को गोली मार ली और मौके पर ही दम तोड़ दिया. 

पारिवारिक विवाद की वजह से कांस्टेबल ने की खुदकुशी?

एडिशनल पुलिस डिप्टी कमिश्नर आनंद यादव ने कहा, "प्रारंभिक जांच के मुताबिक कुछ दिनों पहले कांस्टेबल और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी. पुलिस कांस्टेबल इस वजह से तनाव में था." उन्होंने कहा कि कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी मौत की जांच जारी है.

मई में हेड कांस्टेबल ने की थी खुदकुशी

इससे पहले मई महीने में भी इंदौर में एक हेड कांस्टेबल ने फांसी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी. एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाले हेड कांस्टेबल विनोद यादव ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली थी. बताया गया है कि हेड कांस्टेबल परदेसीपुरा थाने में तैनात थे और ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर पर आए और थोड़ी ही देर बाद उन्होंने ये कदम उठा लिया.

खुदकुशी से कुछ दिन पहले ही हुई थी बेटी की शादी

जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल यादव घर पर अकेले थे और उनके परिवार के सदस्य हरियाणा गए हुए थे. उन्होंने अभी पिछले दिनों ही अपनी बेटी की शादी की थी. वह घर पर अकेले ही थे, लेकिन इसी दौरान उनके कुछ साथी जब घर पर पहुंचे तो काफी देर तक उन्होंने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद साथियों ने जब दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि वह मृत अवस्था में पड़े हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
Embed widget