एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा की राजनीति में जयंत चौधरी का बड़ा दांव, इस नेता को बनाया RLD का प्रदेश अध्यक्ष

Haryana Politics: आरएलडी ने पूर्व विधायक जगजीत सिंह सांगवान को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस पर उन्होंने कहा कि वे चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे.

Haryana News: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने रव‍िवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जगजीत सिंह सांगवान को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार भी मौजूद थे. त्यागी ने 4 मई को पंजाब में पार्टी के विस्तार की योजना का भी ऐलान किया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए त्रिलोक त्यागी ने कहा कि जगजीत सिंह सांगवान को हरियाणा में आरएलडी का नेतृत्व सौंपा गया है. सांगवान इससे पहले चरखी दादरी से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और हरियाणा में एक जाना-माना चेहरा हैं. त्यागी ने विश्वास जताया कि सांगवान के नेतृत्व में हरियाणा में आरएलडी को मजबूती मिलेगी.

4 मई को होगी पार्टी की अहम बैठक

उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों को आगे बढ़ाने और किसानों की आवाज बुलंद करने का काम हमारी पार्टी करती है. सांगवान के आने से यह मिशन और मजबूत होगा. त्यागी ने कहा कि आरएलडी केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ है और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी पार्टी का विस्तार कर रही है. उन्होंने पंजाब में 4 मई को होने वाले विस्तार कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी नए नेताओं और कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को और सशक्त बनाएगी.

त्यागी ने जोर देकर कहा कि आरएलडी किसानों, मजदूरों और आम लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने पार्टी के भविष्य के प्लान पर बोलते हुए कहा, "हम मिल-बैठकर चुनावी रणनीति तय करेंगे. हमारी पार्टी में कई लोग संगठन को मजबूत करने के लिए तैयार हैं."

आरएलडी नेता ने सांगवान की नियुक्ति को हरियाणा में पार्टी के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और सभी कार्यकर्ताओं को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी. जगजीत सिंह सांगवान ने नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि वे चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को आगे बढ़ाने और हरियाणा में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे.

बता दें कि आरएलडी के अध्यक्ष जयंत चौधरी हैं. वे केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget