एक्सप्लोरर

Zomato: ट्रेन में आपकी सीट तक आएगा जोमैटो से खाना, 100 से ज्यादा स्टेशनों पर शुरू हुई ये सर्विस

Zomato Train Food Delivery: जोमैटो की यह सर्विस अब 100 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध हो गई है, जिसकी मदद से आप यात्रा करते हुए पसंदीदा भोजन ऑर्डर कर पाएंगे...

अब आप ट्रेन से यात्रा करते हुए अपना पसंदीदा भोजन जोमैटो पर ऑर्डर कर पाएंगे और उसकी डिलीवरी आपको अपनी सीट पर मिलेगी. ऐप के जरिए फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनी जोमैटो ने इस सर्विस के लिए आईआरसीटीसी के साथ हाथ मिलाया है.

डिलीवर किए जा चुके 10 लाख से ज्यादा ऑर्डर

कंपनी की यह सर्विस अभी देश के कई शहरों में शुरू हो चुकी है. जोमैटो के अनुसार, उसकी ट्रेन फूड डिलीवरी सर्विस देश के 88 शहरों में उपलब्ध है. इस सर्विस के माध्यम से कंपनी अब तक देश के 100 से ज्यादा रेल स्टेशनों पर यात्रियों को 10 लाख से ज्यादा ऑर्डर डिलीवर कर चुकी है. इस सर्विस के तहत रेल यात्री सफर करते हुए अपना पसंदीदा भोजन ऑर्डर कर सकते हैं और उसकी डिलीवरी उनकी सीट पर कर दी जाती है.

कोच या स्टेशन परिसर से कर सकते हैं ऑर्डर

जोमैटो ने इस सर्विस को ‘Zomato - Food Delivery in Trains’ नाम दिया है. कंपनी का कहना है कि उसकी इस नई सर्विस का लाभ ट्रेन में यात्रा कर रहे ग्राहकों के साथ स्टेशन पर मौजूद ग्राहक भी कर सकते हैं. मतलब अगर अप किसी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं और आपको भूख लगी है तो आप जोमैटो के जरिए अपना पसंदीदा भोजन वहीं मंगा सकते हैं. पसंदीदा खाने के लिए आपको स्टेशन से बाहर निकलने की जरूरत नहीं होगी.

सीईओ गोयल ने शेयर किया अपडेट

जोमैटो के को-फाउंडर एवं सीईओ दीपिंदर गोयल ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपडेट शेयर किया है. उन्होंने लिखा है- जोमैटो अब 100 से ज्यादा रेल स्टेशनों पर सीधे आपके डिब्बे में फूड डिलीवर कर रही है. आईआरसीटीसी के साथ हमारी पार्टनरशिप का आभार. हम पहले ही ट्रेनों पर 10 लाख से ज्यादा ऑर्डर डिलीवर कर चुके हैं. अपनी अगली यात्रा में इसे ट्राई करिए!

 

शुक्रवार को इतना गिर गया था शेयर

जोमैटो अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए लगातार इनोवेटिव सर्विस ऑफर कर रही है. हाल ही में कंपनी ने ऑर्डर शेड्यूल करने की सुविधा की शुरुआत की है. शुक्रवार को जोमैटो का शेयर 3.66 फीसदी गिरकर 273.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें: Zomato लाया नया फीचर, अब ऑर्डर को शेड्यूल भी कर पाएंगे, दिल्ली-NCR सहित इन शहरों से शुरू होगी सर्विस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या भारत में ट्रंप टावर्स के मालिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं?
क्या भारत में ट्रंप टावर्स के मालिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं?
Bank of Baroda पर 1.43 लाख करोड़ का मुकदमा, क्या है पूरा मामला?
Bank of Baroda पर 1.43 लाख करोड़ का मुकदमा, क्या है पूरा मामला?
Blinkit एंबुलेंस अब फ्री नहीं, नॉन इमरजेंसी पर देने होंगे 2500 रुपए
Blinkit एंबुलेंस अब फ्री नहीं, नॉन इमरजेंसी पर देने होंगे 2500 रुपए
तनिष्क, मालाबार, कल्याण, जोयालुक्कास में से किसका दिवाली ऑफर सबसे अच्छा?
तनिष्क, मालाबार, कल्याण, जोयालुक्कास में से किसका दिवाली ऑफर सबसे अच्छा?

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Embed widget