एक्सप्लोरर

Zomato लाया नया फीचर, अब ऑर्डर को शेड्यूल भी कर पाएंगे, दिल्ली-NCR सहित इन शहरों से शुरू होगी सर्विस

Zomato: ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो ने एक बार फिर एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए आपको अपने खाने को दो दिन पहले ही शेड्यूल करने की सुविधा मिलेगी...

Zomato Launched Scheduling Feature: फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है. इसके जरिए ग्राहक अपने ऑर्डर को पहले ही शेड्यूल कर पाएंगे. अब कस्टमर्स को खाने से दो दिन पहले ही एडवांस शेड्यूल करने की सुविधा मिलेगी. जोमैटो का 'ऑर्डर शेड्यूलिंग फीचर' पहले से ही कई शहरों में उपलब्ध है, जिसका कंपनी अब और विस्तार कर रही है.

इसकी जानकारी कंपनी के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने खुद दी है. अपने अधिकारिक एक्स  हैंडल पर इस बारे में जानकारी शेयर करते हुए दीपिंदर गोयल ने लिखा- अब आप अपने जोमैटो ऑर्डर को शेड्यूल कर पाएंगे. अब आप अपने मील को दो दिन पहले एडवांस में प्लान कर सकते हैं और हम उसकी समय पर डिलीवरी करेंगे.

इन शहरों में मिलेगी ऑर्डर शेड्यूल करने की सुविधा

इसके साथ ही दीपिंदर गोयल ने यह भी जानकारी दी है कि फिलहाल इस फीचर को कंपनी ने देश के कई बड़े शहरों जैसे दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ में लॉन्च किया गया है.

ऐसे ऑर्डर को कर पाएंगे शेड्यूल

कंपनी ने 'ऑर्डर शेड्यूलिंग फीचर' की शुरुआत फिलहाल बड़े ऑर्डर वैल्यू पर ही की है, लेकिन भविष्य में इसे सभी ऑर्डर के लिए लागू करेगी. फिलहाल कंपनी केवल 1,000 रुपये से अधिक वैल्यू के ऑर्डर पर ही इस फीचर का लाभ दे रही है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि इन रेस्टोरेंट्स में ऐतिहासिक रूप से स्टॉक में बड़ी मात्रा में खाना बने होते हैं और इनमें रसोई की तैयारी के समय में स्थिरता दिखती है. ऐसे में आने वाले वक्त में और कई शहरों और रेस्टोरेंट को इस फीचर से जोड़ा जाएगा. हम इसे सभी ऑर्डर के लिए लागू करेंगे.

जोमैटो ने हाल ही में बंद की अपनी इंटरसिटी लीजेंड्स सर्विस

इससे पहले जोमैटो ने कुछ दिन पहले ही अपनी इंटरसिटी लीजेंड्स (Intercity Legends) सर्विस को फौरन बंद करने का ऐलान किया था. कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा था कि जोमैटो लीजेंड्स पर अपडेट - दो वर्षों के प्रयास के बाद प्रोडक्ट के मार्केट फिट नहीं पाये जाने के बाद, हमने ये तय किया हम इस सर्विस को फौरी तौर पर बंद करने जा रहे हैं. इससे पहले कंपनी ने जुलाई के महीने में लीजेंड्स सर्विसेज को थोड़े दिन के लिए रोक दिया था और उसमें बदलाव करने की बात कही थी. मगर अब कंपनी ने इस सर्विस में मुनाफा न बढ़ने के कारण बंद कर दिया है. जोमैटो ने इंटरसिटी लीजेंड सर्विस को साल 2022 में शुरू किया था. 

ये भी पढ़ें-

TVS Electronics: टीवीएस ग्रुप के इस शेयर ने किया मालामाल, 10 हजार लगाने वालों को मिले 1-1 लाख, लगे इतने साल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget