एक्सप्लोरर

Zomato Share Price Update: जोमैटो के शेयर में जारी है गिरावट, लिस्टिंग के बाद पहली बार 76 रुपये के इश्यू प्राइस के नीचे गिरा शेयर

Zomato Share Price: मंगलवार के कारोबारी सत्र में जोमाटो (Zomato)  स्टॉक एक्सचेंज ( Stock Exchanges) पर लिस्टिंग के बाद से सबसे निचले स्तरों पर अपने इश्यू प्राइस 76 रुपये के नीचे जा गिरा है.

Zomato Share Price: फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) के शेयर में गिरावट थमने का नहीं ले रही. मंगलवार के कारोबारी सत्र में जोमाटो (Zomato)  स्टॉक एक्सचेंज ( Stock Exchanges) पर लिस्टिंग के बाद से अपने इश्यू प्राइस के नीचे जा गिरा है. जोमैटो का शेयर 75.75 रुपये के निचले स्तरों पर जा पहुंचा और फिलहाल 4.79 फीसदी की गिरावट के साथ 78.50 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है. पिछले तीन दिनों में जोमैटो में 18 फीसदी की गिरावट आई है. आपको बता दें जोमैटो की लिस्टिंग 115 रुपये प्रति शेयर पर हुई थी जबकि इश्यू प्राइस 76 रुपये प्रति शेयर था. 

1 लाख करोड़ रुपये के नीचे मार्केट कैप
जोमैटो (Zomato) में बड़ी गिरावट के साथ ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाईजेशन ( Market Capitalization) 1 लाख करोड़ रुपये के नीचे 61,755  करोड़ रुपये तक जा गिरा है. जोमैटो (Zomato) का उच्चतम स्तर 169 रुपये प्रति शेयर रहा है. यानि अपने हाई से शेयर 50 फीसदी से ज्यादा नीचे आ चुका है. वहीं ब्रोकरेज हाउसेज ने जोमैटो (Zomato) के शेयर में खरीदारी की सलाद दी है. फूड डिलिवरी बिजनेस का भविष्य उज्जवल बताया जा रहा है. जोमैटो के 220 रुपये तक का टारगेट दिया गया है. लेकिन बाजार के रुख के बाद आशंका जताई जा रही है कि जोमैटो के शेयर और भी नीचे जा सकता है. 

बेहतर नतीजों के बावजूद शेयर में गिरावट
जोमैटो ने हाल ही में तीसरी तिमाही के लिए शानदार मतीजे घोषित किए हैं जिसमें रेवेन्यू तो बढ़ा ही साथ ही इस दौरान घाटे में कमी आई है. बावजूद इसके जोमैटो में गिरावट जारी है.

175 रुपये है जोमैटो का टारगेट
विदेशी ब्रोकरेज हाउस Jefferies ने जोमैटो के शेयर खरीदारी करने की सलाह दी है. जेफ्फीरज ने 175 रुपये के टारगेट के साथ निवेशकों को जोमैटो के शेयर खरीदने की सलाह दी है. ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक जोमैटो के शेयर में करेक्शन के बावजूद ये ग्लोबल समक्ष कंपनियों के मुकाबले सस्ता है. यानि जोमैटो में निवेश करने पर निवेशकों को डबल रिटर्न मिल सकता है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

Food Inflation: खाने पीने की चीजों की महंगाई में उछाल, सरकार ने काबू पाने के लिए मसूर दाल पर घटाया इंपोर्ट ड्यूटी तो पाम ऑयल पर घटा कृषि सेस

RBI के डिप्टी गवर्नर ने कहा- क्रिप्टोकरेंसी पोंजी स्कीम्स से भी खराब हैं, इन पर बैन लगाने की जरूरत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
Pension Benefits: इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget