एक्सप्लोरर

Zomato के मालिक ने मांगी वेजिटेरियन से माफी, कहा- 'हमारी तरफ से जो हुआ वह मूर्खता है'

रोहित रंजन नाम के ग्राहक ने लिखा, भारत में वेजिटेरियन होना एक अभिशाप बन गया है. हम ग्रीन एंड हेल्दी से अब ग्रीन एंड प्राइसी हो गए हैं. कई और लोगों ने भी इस पर अपनी नाराजगी व्यक्त की.

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Zomato हाल ही में अपने मालिक और सीईओ दीपिंदर गोयल के द्वारा अपने एक ग्राहक से माफी मांगे जाने की वजह से चर्चा में है. दरअसल, कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने ग्राहकों से माफी मांगी है, क्योंकि जोमैटो ने वेजिटेरियन फूड पर अतिरिक्त चार्ज लगाने का विवादास्पद फैसला लिया था. यह मामला तब सामने आया जब एक ग्राहक ने जोमैटो के बिल में वेजिटेरियन हैंडलिंग चार्ज 'veg mode enablement fee' की जानकारी देते हुए इसके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.

कस्टमर ने क्या पोस्ट किया था

17 जनवरी 2025 को जोमैटो के एक कस्टमर ने अपने फूड बिल की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वेजिटेरियन फूड के लिए अतिरिक्त चार्ज का जिक्र था. इस पोस्ट में रोहित रंजन नाम के ग्राहक ने लिखा, भारत में वेजिटेरियन होना एक अभिशाप बन गया है. हम ग्रीन एंड हेल्दी से अब ग्रीन एंड प्राइसी हो गए हैं. देखते ही देखते यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने इस पर अपनी नाराजगी व्यक्त की.

कंपनी के मालिक ने मांगी माफी

विवाद के बढ़ने पर, जोमैटो के मालिक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर माफी मांगी. उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से जो हुआ वह मूर्खता है. हम इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं और इसे तुरंत खत्म कर रहे हैं. गोयल ने यह भी कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों की भावनाओं का सम्मान करती है और भविष्य में इस तरह की गलतियों को रोकने के लिए कदम उठाएगी.

ग्राहकों की नाराजगी

रोहित रंजन का पोस्ट इतनी तेजी से वायरल हुआ कि इस पर कई तरह के कमेंट्स आए. कई यूजर्स ने लिखा कि कैसे वेजिटेरियन विकल्प पर अतिरिक्त चार्ज लगाना न केवल अनुचित है, बल्कि यह एक भेदभावपूर्ण दृष्टिकोण को भी दिखाता है. एक ग्राहक ने लिखा, "क्या हम अब अपने खाने के लिए भी टैक्स देंगे? यह बिल्कुल अस्वीकार्य है."

ये भी पढ़ें: New Income Tax Bill: आम आदमी से लेकर व्यापारी तक, जानिए नए इनकम टैक्स कानून के आने से किसके लिए क्या-क्या बदलेगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, HDFC बैंक ने बदला MCLR, जानें अब EMI महंगी होगी या सस्ती
लोन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, HDFC बैंक ने बदला MCLR, जानें अब EMI महंगी होगी या सस्ती
CNG News: क्या पेट्रोल में एथेनॉल की तरह सीएनजी में भी मिलावट हो सकती है, आपको क्या जानना जरूरी है?
क्या पेट्रोल में एथेनॉल की तरह CNG में भी मिलावट हो सकती है, आपको क्या जानना जरूरी है?
Petrol-Diesel: अमेरिका का एक फैसला भारत में सस्ता करा सकता है पेट्रोल-डीजल! ईरान से भी है कनेक्शन
अमेरिका का एक फैसला भारत में सस्ता करा सकता है पेट्रोल-डीजल! ईरान से भी है कनेक्शन
Air Fare: फ्लाइट टिकट हो सकते हैं सस्ते! एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने की सरकार से इतनी बड़ी मांग
Air Fare: फ्लाइट टिकट हो सकते हैं सस्ते! एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने की सरकार से इतनी बड़ी मांग

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget