एक्सप्लोरर

Deepinder Goyal: जोमाटो सीईओ को मॉल में नहीं घुसने दिया, दीपिंदर गोयल का हो गया सच्चाई से सामना 

Zomato: दीपिंदर गोयल अपनी पत्नी ग्रेसिया मुनोज के साथ गुरुग्राम के एम्बिएंस मॉल पहुंचे थे. वहां उन्होंने सामाजिक प्रयोग के जरिए डिलिवरी पार्टनर की स्थिति जानने की कोशिश की.

Zomato: हम अब लोगों को उनके कपड़े, जूते और कार से नापने लगे हैं. अगर आपने अच्छे कपड़े नहीं पहने हैं तो बड़े होटल, रेस्टोरेंट और मॉल में घुसना असंभव हो जाता है. आपको दरवाजे से ही टरका दिया जाएगा. कुछ ऐसा ही हुआ जोमाटो (Zomato) के सीईओ दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) के साथ. उनकी नेट वर्थ भले ही अरबों में हो लेकिन, जब वह जोमाटो डिलीवरी बॉय के कपड़े पहनकर गुरुग्राम के एक मॉल में पहुंचे तो उन्हें एंट्री नहीं दी गई. इस सामाजिक प्रयोग के जरिए दीपिंदर गोयल पता लगाना चाहते हैं कि डिलिवरी पार्टनर के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है. 

डिलिवरी पार्टनर के लिए वर्किंग कंडीशन अच्छी करनी होंगी

दीपिंदर गोयल ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे इस घटना से समझ में आया है कि हमें मॉल इंडस्ट्री के साथ मिलकर काम करना होगा. हमें अपने डिलिवरी पार्टनर के लिए वर्किंग कंडीशन अच्छी करनी होंगी. इन मॉल को इंसानों के बारे में अपने ख्याल बदलने की जरूरत है. उन्हें भी डिलिवरी पार्टनर के लिए अलग तरह की पॉलिसी लानी होंगी. जोमाटो सीईओ शनिवार को डिलिवरी एजेंट बनकर जिस मॉल में गए थे, वहां उन्हें ऑर्डर कलेक्ट करने के लिए तीन मंजिल ऊपर चढ़ना पड़ा. यह दीपिंदर गोयल की तरफ से दूसरी बार ऑर्डर डिलिवरी के जरिए एजेंटों की समस्या जानने की कोशिश की गई थी.  

पत्नी ग्रेसिया मुनोज के साथ गए थे एम्बिएंस मॉल

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि वह अपनी पत्नी ग्रेसिया मुनोज (Grecia Munoz) के साथ गुरुग्राम के एम्बिएंस मॉल गए थे. उन्होंने जोमाटो डिलिवरी एजेंट के कपड़े पहने हुए थे. वहां से उन्होंने हल्दीराम का एक ऑर्डर पिक किया. मॉल के एंट्रेंस पर उन्हें सिक्योरिटी ने रोक दिया. उनसे कहा गया कि उन्हें सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ेगा. उन्होंने लिफ्ट के बारे में पूछा तो उन्हें मना कर दिया गया. आखिरकार उन्हें सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करना पड़ा.

अन्य डिलिवरी पार्टनर ने दिए महत्वपूर्ण फीडबैक

ऊपर पहुंचने के बाद उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया. दीपिंदर गोयल अन्य डिलिवरी पार्टनर की तरह सीढ़ियों पर ही इंतजार करते रहे. वहां उन्होंने उन लोगों के साथ बातें कीं. इन लोगों ने उन्हें बहुत महत्वपूर्ण फीडबैक दिए. कुछ देर बाद उन्हें अंदर जाने को मिला और वो अपना ऑर्डर कलेक्ट कर पाए.

ये भी पढ़ें 

इस वड़ा पाव बेचने वाले की कमाई सुनकर कॉरपोरेट वाले हो जाएंगे शर्मिंदा, सोशल मीडिया भी हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
EV Subsidy: सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा
पान मसाला खाने वाले ध्यान दें, FSSAI ने इस चीज पर लगा दिया बैन, बड़ा झटका
पान मसाला खाने वाले ध्यान दें, FSSAI ने इस चीज पर लगा दिया बैन, बड़ा झटका

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget