एक्सप्लोरर

Nikhil Kamath: किराए के मकान में रहते हैं जेरोधा के फाउंडर निखिल कामत, आखिर क्यों नहीं खरीद रहे घर

Zerodha Founder: जेरोधा के को फाउंडर निखिल कामत ने कहा है कि बेंगलुरु में लोगों के पास टेक कंपनियों में नौकरी करके कमाया हुआ कागजी धन है. वह इसे असली दौलत नहीं मानते.

Zerodha Founder: जेरोधा के को फाउंडर निखिल कामत (Nikhil Kamath) प्रॉपर्टी में निवेश करने के खिलाफ हैं. वह अभी भी किराए के मकान में ही रहते हैं. उन्होंने पैसे और संपत्ति पर अपने विचार रखते हुए कहा है कि बेंगलुरु में असली दौलत नहीं है. यहां लोगों के पास कागजी धन है. यहां लोगों ने टेक कंपनियों में काम करके यह कागजी पैसा कमाया है. टेक कंपनियों के पास कैश नहीं होता इसलिए आपको सिर्फ लगता है कि आप दौलत कमा रहे हैं. 

17 की उम्र में करने लगे थे नौकरी 

इस बारे में निखिल कामत ने विस्तार से बात करते हुए अपनी पहली नौकरी के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि मेरी पहली जॉब एक कॉल सेंटर में 8000 रुपये की थी. मैं एक्सीडेंटल हेल्थ इंश्योरेंस बेचता था. उस समय 17 साल की उम्र में मैं बहुत अच्छा महसूस करता था. आपको घबराहट तब होती है, जब आपके दोस्त कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद डॉक्टर और इंजीनियर बनने लगते हैं. भले ही वो आपसे कम कमाएं लेकिन, उन्हें समाज में आपसे बेहतर माना जाता है.

घर नहीं खरीदना चाहते निखिल कामत 

निखिल कामत किराए के घर में रहते हैं. उनका मानना है कि रियल एस्टेट की कीमतें बहुत ही ज्यादा ऊंची और फालतू हैं. उन्होंने कहा कि मैं घर खरीदने की बजाय किराए के मकान में रहना पसंद करता हूं. घरों और ऑफिसों की कीमत और ब्याज दरें हद से ज्यादा ऊपर हैं. इतनी ज्यादा कीमतों के पीछे कोई तर्क नहीं बनता है. उन्हें नहीं लगता कि हाल फिलहाल में उनकी यह सोच बदलने वाली है. निखिल कामत ने कहा कि मैं बहुत कम किराया दे रहा हूं. उधर, घर खरीदने में बहुत सारी पूंजी एक ही जगह लग जाती है और रिटर्न भी अच्छा नहीं मिलता.

माता और पिता रहते थे उनके बारे में चिंतित 

उन्होंने कहा कि वह स्कूल छोड़कर नौकरी करने लगे थे. उनके माता-पिता इस बारे में काफी चिंतित रहते थे. उन्हें मुझसे ज्यादा उम्मीद नहीं थी. मैं एक पढ़े लिखे दक्षिण भारतीय परिवार से आता हूं. हमारे ऊपर रिश्तेदारों के बच्चों की तरह सफल होने का दबाव था. इसके बावजूद मेरे माता-पिता ने मुझ पर धैर्य रखा और स्थिति को अच्छी तरह संभाला.

ये भी पढ़ें

RERA Rules: बदलने जा रहे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के नियम, खोलने पड़ेंगे 3 बैंक अकाउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget