एक्सप्लोरर

ओला-ऊबर के बाद अब रडार पर आया जेप्टो, एंड्रॉइड और आईफोन पर एक ही चीज की अलग कीमत

Zepto: ओला-ऊबर के बाद अब जेप्टो में एक ही चीज के लिए एंड्रॉइड और आईफोन पर अलग-अलग कीमतें वसूली जा रही हैं. मामला बेंगलुरु का है. यहां की एक महिला ने लिंक्डइन पर इसका जिक्र किया है.

Zepto: तेजी से मशहूर हो रहा क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जेप्टो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, एक यूजर ने फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के आधार पर एक ही चीज के लिए दो अलग-अलग कीमतें वसूलने का दावा किया है. मामला बेंगलुरु का है. यहां रहने वाली Horse Power की को-फाउंडर विनीता सिंह ने लिंक्डइन पर दो स्क्रीनशॉर्ट शेयर करते हुए लिखा कि एक ही चीज के लिए अलग-अलग कीमतें वसूली जा रही है. 

एंड्रॉइड और आईफोन पर अलग-अलग कीमत

एक में 500 ग्राम हरी शिमला मिर्च की कीमत एंड्रॉइड पर 21 रुपये, जबकि आईफोन पर उसी प्रोडक्ट के लिए 107 रुपये वसूले जा रहे थे. विनीता ने लिखा कि दोनों स्क्रीनशॉर्ट एक ही जगह पर एक साथ लिए गए. उन्होंने जेप्टो के फाउंडर्स को अपने पोस्ट में टैग करते हुए लिखा, 'जेप्टो, क्या इस पर कोई सफाई देगा? पहला स्क्रीनशॉट: एंड्रॉइड, दूसरा स्क्रीनशॉट: आईफोन.'

तेजी से वायरल हुआ पोस्ट

यह पोस्ट देखते ही देखते लिंक्डइन के साथ एक्स पर भी वायरल हो गया. लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे. एक ने लिखा, 'क्या यह ऐप्पल टैक्स है? इसमें ऐप की खरीद पर वेंडर्स से 35 परसेंट तक चार्ज लिया जाता है, लेकिन यह केवल डिजिटल गुड्स पर अप्लाई होता है.' एक और यूजर ने सवाल पूछते हुए लिखा, 'क्या दोनों स्क्रीनशॉर्ट एक ही अकाउंट से लिए गए हैं?' कई लोगों ने बताया कि अलग-अलग अकाउंट्स पर डिस्काउंट अलग हो सकता है. 

ओला-ऊबर को लेकर भी ऐसा मामला

बता दें कि हाल ही में एक ऐसा मामला कैब सर्विस प्रोवाइडर ओला-ऊबर को लेकर भी सामने आया था. इन पर अलग-अलग मोबाइल मॉडल्स iPhones और Android के आधार पर अलग कीमतें वसूलने का आरोप लगा. मामला सामने आने के बाद भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने CCPA के जरिए ओला ऊबर को नोटिस जारी किया. 

ये भी पढ़ें:

79,398 करोड़ रुपये का लोन... सरकार ने कोरोना के समय की थी रेलवे की मदद, अब चुकाते वक्त कर दी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget