एक्सप्लोरर

CIBIL Score बेहतर होने पर भी इन तीन कारणों से रद्द हो सकता है आपका लोन आवेदन

सिबिल स्कोर लोन मिल जाने की गारंटी नहीं है. कई बार ऐसा भी होता है कि अच्छे सिबिल स्कोर के बाद भी लोन आवेदन रिजेक्ट हो जाता है.

लोन (Loan) की जरूरत लोगों को कभी न कभी पड़ती है. अक्सर किसी बड़े खर्च के लिए जैसे घर खरीदना या कार खरीदने के लिए लोग लोन लेते हैं. लोन मिलने में सिबिल स्कोर (CIBIL Score) ) की सबसे अहम भूमिका है. जिनका सिबिल स्कोर अच्छा होता है उन्हें लोन आसानी से मिल जाता है. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि अच्छे सिबिल स्कोर के बाद भी लोन आवेदन रिजेक्ट हो जाता है. इसके कई कारण हो सकते हैं.

सबसे पहले यह जानना होगा कि कितना ​CIBIL स्कोर अच्छा माना जाता है

  • CIBIL स्कोर 300 से 900 के बीच होता है.
  • 300-579 तक का सिबिल स्कोर खराब माना जाता है.
  • 580-669 तक का संतोषजनक होता है.
  • 670-739 तक का अच्छा माना जाता है.
  • 740-799 तक का बहुत अच्छा होता है.
  • 800-850 तक का स्कोर सर्वोत्तम होता है.

अच्छे सिबिल स्कोर के बाद भी इन वजहों से रिजेक्ट हो सकता है आपका लोन आवेदन

अधिक उम्र
लोन का आवदेन करते वक्त आपकी उम्र काफी मायने रखती है. वित्तीय संस्थान उन लोगों को लोन देने में अतिरिक्त सावधानी बरतते हैं जिनकी आय रिटायरमेंट के करीब होती है. रिटायरमेंट के करीब पहुंचे लोगों के पास नियमित आय का जरिया सीमित होता है. ऐसे में कर्जदाता को लगता है कि रिटायर होने के बाद लोन लेने वाला ईएमआई भरने में समर्थ नहीं रह पाएगा. यही वजह है कि ऐसे लोगों का आवेदन अच्छे सिबिल स्कोर के बाद भी रद्द हो जाता है.

कम आय
सिबिल स्कोर अच्छा होने पर भी कम आय आपको लोन न मिलने का एक कारण हो सकता है. वित्तीय संस्थान लोन देने से पहले आवदेक की कर्ज चुकाने की क्षमता का आकलन करता है. आवदेक को कर्जदाता के सामने अपनी आय का ब्योरा देना होता है. वित्तीय संस्थान यह देखते हैं कि लोन आवेदक की आय कितनी है, आमदनी का जरिया कितना स्थिर है, आवेदक पर कितने लोग आश्रित हैं. यदि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, लेकिन मासिक आय कम है, तो आपके लोन आवेदन के रद्द होने की संभावना बढ़ जाती है.

आपकी जॉब कितनी स्थिर है
अगर आप एक ही जगह पर स्थिर होकर काम कर रहे हैं तो आपको लोन मिल जाएगा. अगर आपकी जॉब स्थिर नहीं है तो अच्छे सिबिल स्कोर के बाद भी आपका लोन आवेदन रिजेक्ट हो सकता है. वित्तीय संस्थान आवदेक से कम से कम दो साल के वर्क एक्सपीरिएंस की मांग करते हैं. यह मांग इसलिए की जाती है ताकि आवेदक के रोजगार की स्थिति का आंकलन किया जा सके और डिफॉल्ट के जोखिम को कम किया जा सके.

यह भी पढ़ें:

LPG ग्राहकों को जल्द मिलेगी डिस्ट्रीब्यूटर बदलने की सुविधा, नहीं देनी होगी कोई फीस, ऑनलाइन होगी सारी प्रक्रिया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget