एक्सप्लोरर

Government Scheme: हर महीने एक रुपये खर्च कर मिल जाएगा 2 लाख रुपये तक का बीमा, ऐसे करना है आवेदन

Government Scheme: 18 से 70 वर्ष के बीच इस योजना का लाभ ले सकते हैं. आवेदक के पास आधार कार्ड होना जरूरी है.

PMSBY: सरकार की कई अच्छी योजनाओं की जानकारी अक्सर लोगों तक नहीं पहुंच पाती है. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) भी एक ऐसी ही स्कीम है. यह एक बीमा योजना है जिसमें नाममात्र का प्रीमियम जमा कर के 2 लाख रुपये का बीमा कराया जा सकता है. इस बीमा योजना के तहत 12 रुपये के सालाना (1 रुपये महीना) प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा किया जाएगा. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक प्रकार की दुर्घटना बीमा पॉलिसी है जिसके तहत दुर्घटना के समय मृत्यु अथवा अपंग होने पर बीमा के राशि के लिए क्लेम किया जा सकता है.

इस योजना के तहत बीमाधारक की दुर्घटना में मौत हो जाने या फिर पूरी तरह विकलांग हो जाने पर 2 लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान है. जबकि आंशिक तौर पर विकलांग होने पर 1 लाख रुपये की राशि मिलती है.

बीमा योजना से जुड़ी अहम बातें:

  • 18 से 70 वर्ष के बीच इस योजना का लाभ ले सकते हैं. आवेदक के पास आधार कार्ड होना जरूरी है.
  • अगर किसी उपभोक्ता का 1 या अधिक बचत खाते हैं तब वे किसी एक बचत खाते के जरिए योजना से जुड़ सकते हैं.
  • बीमाधारक को प्रीमियम के तौर पर 12 रुपये प्रति वर्ष देना होगा जो कि खाते से बैंक द्वारा सीधे ही काट लिया जायेगा.

कैसे करना है आवेदन

  • आवेदनकर्ता को अपना आधार कार्ड बैंक से जोड़ना होगा इसके बाद हर साल 1 जून से पहले एक फॉर्म भरकर बैंक में देना होगा.
  • स्कीम में 1 जून से 31 मई तक एक साल का कवर होता है, जिसे हर साल बैंक के जरिए रिन्यू कराना होता है.
  • अगर किसी का ज्वाइंट अकाउंट है तो इस स्थिति में सभी खाताधारक योजना में शामिल हो सकते हैं.
  • इस योजना में केवल एक बैंक खाते के जरिए ही शामिल हुआ जा सकता है.
  • योजना में रजिस्टर कराने के लिए अकाउंट होल्डर को अपने उस बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा में लॉगिन करना होगा जहां उसका बचत खाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 परसेंट तक बढ़ने वाली हैं AC की कीमतें, Daikin से लेकर Voltas तक के चढ़ जाएंगे दाम; जानें वजह
15 परसेंट तक बढ़ने वाली हैं AC की कीमतें, Daikin से लेकर Voltas तक के चढ़ जाएंगे दाम; जानें वजह
गिरते बाजार में 52-वीक के हाई पर पहुंचा स्टॉक, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का इससे है गहरा कनेक्शन
गिरते बाजार में 52-वीक के हाई पर पहुंचा स्टॉक, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का इससे है गहरा कनेक्शन
Crypto Market Today: वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टो बाजार में हलचल; बिटकॉइन, एथेरियम से लेकर सोलाना तक के जानिए ताजा रेट
वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टो बाजार में हलचल; बिटकॉइन, एथेरियम से लेकर सोलाना तक के जानिए ताजा रेट
West Asia Tensions: ईरान वॉर से बड़ा तेल संकट, अब विदेश मंत्री एस. जयशंकर के इस बयान को सुन लगेगी ट्रंप को मिर्ची
ईरान वॉर से बड़ा तेल संकट, अब विदेश मंत्री एस. जयशंकर के इस बयान को सुन लगेगी ट्रंप को मिर्ची

वीडियोज

Iran Israel War News Update : Mojtaba Khamenei पर ट्रंप का बड़ा बयान । Trump । Netnyahu
Iran Israel War Update: अमेरिका में तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार | Mojtaba Khamenei | Trump
Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget