एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार की इस योजना से पा सकते हैं हर महीने 5 हजार की पेंशन, करना होगा ये काम

केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना से आप हर महीने 5 हजार रुपये तक की पेंशन पा सकते हैं. इसकी पूरी जानकारी हम आपको बता रहे हैं.

नई दिल्ली: हमारे सामने निवेश के अक्सर नए नए विज्ञापन सामने आते हैं. कई फ्रॉड होते हैं तो कई वाकई लाभदायक होते हैं. ऐसी ही केंद्र सरकार की योजना हैं, अटल पेंशन योजना. इस योजना के जरिए कम रुपये देकर ज्यादा लाभ मिल सकता है. अटल योजना के तहत 60 साल पूरे होने पर हर महीने एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक की पेंशन हासिल कर सकते हैं.

अटल पेंशन योजना के लिए क्या है जरूरी

18 से 40 साल का कोई भी शख्स अटल पेंशन योजना का लाभ ले सकता है. इस योजना के लिए सेविंग बैंक अकाउंट, आधार और मोबाइल नंबर आवश्यक है. कोई शख्स इस योजना में अकाउंट खोलता है तो उसे तो उसे कम से कम 20 साल निवेश करना होगा. इस स्कीम के तहत आपके अकाउंट से तय राशि अपने आप कट जाएगी और आपके पेंशन खाते में जुड़ जाएगी. कितनी राशि कटनी है यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन चाहते हैं. निवेसकर्ता मंथली, क्वाटरली या सेमी-एनुअल यानी 6 माह की अवधि में निवेश कर सकते हैं.

ऐसे करें अकाउंट ओपन

इस योजना के तहत किसी भी बैंक में जाकर अकाउंट खुलवा सकते हैं. अटल पेंशन योजना का फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड भी किया जा सकता है. इस फॉर्म को भरकर आपको बैंक ब्रांच में जमा करना होगा. इसके साथ में अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी पेश करनी होगी. एप्लीकेशन अप्रूवड होने के बाद आपके पास कंफर्मेशन का मैसेज आ जाएगा.

ऐसे कर सकते हैं कॉन्ट्रीब्यूशन

अटल पेंशन योजना के तहत एक हजार रुपए से पांच हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन लेने के लिए सब्सक्राइबर को 42 रुपए से लेकर 210 रुपए प्रतिमाह तक भुगतान करना होगा. यह 18 साल की उम्र में स्कीम लेने पर होगा. वहीं अगर कोई सब्सक्राइबर 40 साल की उम्र में स्कीम लेता है तो उसे 291 रुपए से लेकर 1454 रुपए प्रतिमाह तक का पैसे चुकाने होंगे. सब्सक्राइबर जितना ज्यादा कॉन्ट्रीब्यूशन करेगा, उसे रिटायरमेंट के बाद उतनी ही ज्यादा पेंशन मिलेगी. हालांकि यह पांच हजार रुपए से ज्यादा नहीं होगी.

SBI में ऑनलाइन भी खोल सकते हैं अकाउंट

अगर आपका अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो आप नेट बैंकिंग से इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं. आवेदन के लिए पहले आपको एसबीआई में लॉग इन करना होगा. इसके बाद e-Services लिंक पर क्लिक करने के बाद जो नया विंडो खुलेगा, उस पर एक लिंक सोशल सिक्युरिटी स्कीम के नाम से होगा. वहां आपको क्लिक करना होगा. अब आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे, PMJJBY/PMSBY/APY. यहां आपको APY यानी अटल पेंशन योजना पर क्लिक करना होगा. उसके बाद आपको अपनी पूरी डिटेल भरनी होगी. जिसमें सही अकाउंट नंबर, नाम, उम्र और पता आदि की जानकारी देनी होगी. पेंशन के विकल्पों में आप कौन सा चुन रहे हैं, उदहारण के तौर पर 5000 रुपये मंथली. उसके बाद आपकी उम्र के आधार पर आपका मंथली कंट्रीब्यूशन तय हो जाएगा.

ये भी पढ़ें

आपसे इन बड़ी बातों को छुपाती हैं Credit Card कंपनिया, इस्तेमाल से पहले ज़रूर जान लें ये सीक्रेट कारोबारियों को राहतः सरकार ने GST रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर तक बढ़ाई
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate: RERA प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन 4 महीने बढ़ी, पजेशन में होगी देरी
Real Estate: RERA प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन 4 महीने बढ़ी, पजेशन में होगी देरी
24 कैरेट गोल्ड 144220 पर पहुंचा, चांदी ने थामी रफ्तार, जानें सोने- चांदी का नया भाव
24 कैरेट गोल्ड 144220 पर पहुंचा, चांदी ने थामी रफ्तार, जानें सोने- चांदी का नया भाव
ITR: 31 जुलाई की डेडलाइन खत्म, अब कैसे भरेंगे आईटीआर, क्या हैं विकल्प?
ITR: 31 जुलाई की डेडलाइन खत्म, अब कैसे भरेंगे आईटीआर, क्या हैं विकल्प?
जुलाई में भरी सरकार की तिजोरी, पहली बार 2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा GST कलेक्शन
जुलाई में भरी सरकार की तिजोरी, पहली बार 2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा GST कलेक्शन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget