एक्सप्लोरर

Yes Bank के साथ होगी जापानी ताकत...20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा SMBC, CEO ने किया खुलासा

इस डील के तहत SMBC, SBI और 7 अन्य बड़े बैंकों से Yes Bank की हिस्सेदारी खरीदेगा, जिसमें Axis Bank, Bandhan Bank, Federal Bank, HDFC Bank, ICICI Bank, IDFC First Bank और Kotak Mahindra Bank शामिल हैं.

Yes Bank के लिए एक बड़ा मोड़ आने वाला है, बैंक के CEO प्रशांत कुमार ने खुलासा किया है कि जापान की मशहूर Sumitomo Mitsui Banking Corporation (SMBC) अब बैंक में 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है और ये डील 2025-26 की दूसरी तिमाही तक पूरी होगी.

यस बैंक ने क्या कहा?

Yes Bank के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, प्रशांत कुमार ने CNBC-TV18 से बातचीत में कहा, "अब तक बैंक पर एक तरह का दबाव बना हुआ था. हमें एक मज़बूत स्ट्रैटेजिक पार्टनर की ज़रूरत थी. SMBC के साथ ये डील हमारे ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी में बड़ा कदम है."

कौन बेच रहा है हिस्सेदारी?

इस डील के तहत SMBC, SBI और 7 अन्य बड़े बैंकों से Yes Bank की हिस्सेदारी खरीदेगा, जिसमें Axis Bank, Bandhan Bank, Federal Bank, HDFC Bank, ICICI Bank, IDFC First Bank और Kotak Mahindra Bank शामिल हैं.

डील की वैल्यू?

इस डील की वैल्यू लगभग 13,483 करोड़ होगी. इसे भारतीय बैंकिंग सेक्टर में अब तक की सबसे बड़ी विदेशी निवेश डील कहा जा रहा है. लेकिन अभी डील को RBI और CCI से मंजूरी मिलनी बाकी है. पर अगर सब ठीक रहा, तो Yes Bank के लिए यह गेमचेंजर साबित हो सकता है.

आगे क्या होगा?

प्रशांत कुमार का कहना है कि, "SMBC का ये निवेश हमारी ताकत पर भरोसे की निशानी है. इससे हम अपने ट्रांसफॉर्मेशन के दूसरे फेज में तेजी से आगे बढ़ पाएंगे." उन्होंने यह भी जोड़ा कि SMBC का विज़न लॉन्ग-टर्म है, यानी ये सिर्फ पैसा लगाने वाली डील नहीं, बल्कि रणनीतिक साझेदारी है.

रेटिंग सुधरेगी, फंडिंग बढ़ेगी

CEO ने कहा कि इस डील से बैंक की क्रेडिट रेटिंग में सुधार होगा, जिससे बड़े-बड़े कॉरपोरेट और सरकारी संस्थाएं भी बैंक के साथ काम करने को तैयार होंगी. उन्होंने कहा, "आज कई संस्थाएं सिर्फ उन्हीं बैंकों के साथ काम करती हैं, जिनकी न्यूनतम रेटिंग होती है. SMBC के साथ पार्टनरशिप से हम उस रुकावट को पार कर सकेंगे."

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: इधर अमेरिका-चीन में डील हुई, उधर R Power ने पलट दी पूरी कहानी, स्टॉक में दिखी 10 फीसदी की तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल
Business Ideas: वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई
Business Ideas: वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget