एक्सप्लोरर

YES BANK संकटः सरकार ने दिलाया भरोसा, वित्त मंत्री बोलीं-घबराएं नहीं किसी का पैसा नहीं डूबेगा

सरकार और रिजर्व बैंक ने भरोसा दिलाया है कि यस बैंक के संकट से घबराने की जरूरत नहीं है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि आरबीआई गवर्नर ने मुझे भरोसा दिलाया है कि इस मामले को जल्द सुलझाया जाएगा.

नई दिल्लीः कल रिजर्व बैंक ने यस बैंक के खाताधारकों के लिए पैसा निकालने की लिमिट तय कर दी है. इसके बाद अब सरकार और रिजर्व बैंक ने भरोसा दिलाया है कि यस बैंक के संकट से घबराने की जरूरत नहीं है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि आरबीआई गवर्नर ने मुझे भरोसा दिलाया है कि इस मामले को जल्द सुलझाया जाएगा. सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया दोनों ही इस मामले को देख रहे हैं. मैं आरबीआई के साथ मिलकर व्यक्तिगत तौर पर इस स्थिति की समीक्षा कुछ समय से कर रही हूं और हमने कुछ ऐसे कदम उठाए हैं जो सभी के हित में हैं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को यस बैंक के खाताधारकों को भरोसा दिलाया कि उनका पैसा सुरक्षित है और रिजर्व बैंक, यस बैंक से जुड़े मुद्दों का तेजी से समाधान करने के लिए काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि यह कदम जमाकर्ताओं, बैंक और अर्थव्यवस्था के हित में उठाए गए हैं. सीतारमण ने कहा, ''मैं रिजर्व बैंक के साथ लगातार संपर्क में हूं, केंद्रीय बैंक की इस मामले पर पूरी पकड़ है और उसने इसके जल्द समाधान के लिए आश्वस्त किया है. मैं भरोसा दिलाना चाहती हूं कि यस बैंक के हर जमाकर्ता का धन सुरक्षित है. हमारी इस मामले पर पूरी पकड़ है. रिजर्व बैंक के गवर्नर ने मुझे भरोसा दिलाया है कि यस बैंक के किसी भी ग्राहक को कोई नुकसान नहीं होगा.''

3 अप्रैल तक यस बैंक के ग्राहक सिर्फ 50,000 रुपये ही निकाल पाएंगे. इसके बाद आज शेयर बाजार में यस बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई और इसके शेयर 74 फीसदी तक नीचे आ गए. वित्तीय संकट से जूझ रहे यस बैंक के शेयरों में तबाही से निवेशकों औऱ खाताधारकों में जबर्दस्त घबराहट देखी गई है.

वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि बैंक के ग्राहक 50,000 रुपये की सीमा में पैसे निकाल सकें, यह सुनिश्चित करना सबसे पहली प्राथमिकता है. अगले एक महीने के लिए रिजर्व बैंक ने भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी प्रशांत कुमार को यस बैंक का प्रशासक नियूक्त किया है. यस बैंक किसी भी तरह का नया ऋण वितरण या निवेश भी नहीं कर सकेगा. वहीं देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नकदी संकट से जूझ रहे यस बैंक में निवेश के लिए ‘सैद्धांतिक’ स्वीकृति दे दी है.

बता दें कि यस बैंक में काफी समय से वित्तीय अनियमितता की खबरें आ रही थीं और कल रिजर्व बैंक ने यस बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को भी भंग कर दिया है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को कैश संकट से जूझ रहे निजी क्षेत्र के यस बैंक के निदेशक मंडल को भंग करते हुए उस पर प्रशासक नियुक्त कर दिया है. इसके साथ ही बैंक के खाताधारकों पर निकासी की सीमा सहित इस बैंक के कारोबार पर कई तरह की पाबंदिया लगा दी गयी हैं. रिजर्व बैंक ने अगले आदेश तक बैंक के ग्राहकों के लिए निकासी की सीमा 50,000 रुपये तय की है. बैंक का नियंत्रण भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में वित्तीय संस्थानों के एक समूह के हाथ में देने की तैयारी की गयी है.

हालांकि अगर किसी को मेडिकल इमरजेंसी होती है, शादी व पढ़ाई से जुड़े कार्यों के लिए तय लिमिट से ज्यादा पैसा निकाला जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR Rules: कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget