एक्सप्लोरर

Year Ender 2023 Top Mutual Funds: इस साल इन म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को बनाया अमीर, कराई इतनी कमाई

Top Mutual Funds 2023: म्यूचुअल फंड के माध्यम से निवेश में तेजी से वृद्धि आई है. समय के साथ इसकी लोकप्रियता और स्वीकार्यता बढ़ी है...

साल 2023 म्यूचुअल फंडों के लिए शानदार साबित हुआ है. अभी दिसंबर महीने का पहला सप्ताह बीत चुका है. बस 3 सप्ताह बचे हुए हैं और उसके बाद नए साल यानी 2024 की शुरुआत हो जाएगी. इस साल को म्यूचुअल फंडों की नजर से देखें तो इस माध्यम से निवेश करने वाले निवेशकों को शानदार कमाई हुई है.

उससे पहले कुछ और जरूरी बातें कर लेते हैं. साल 2023 शेयर बाजार के लिहाज से ऐतिहासिक रहा है. साल के दौरान घरेलू शेयर बाजार के कई प्रमुख सूचकांकों ने लगातार नए-नए रिकॉर्ड बनाया है. आज शुक्रवार के कारोबार में भी बाजार ने कई नए रिकॉर्ड बनाया. सबसे पहले बैंक निफ्टी इंडेक्स ने नया आूल टाइम हाई बना दिया. उसके बाद निफ्टी 50 ने नया हाई लेवल छू दिया.

बैंक निफ्टी का नया रिकॉर्ड

शुक्रवार के कारोबार के दौरान बैंक निफ्टी 47,170 अंक के पार निकला. इस सप्ताह बैंक निफ्टी इंडेक्स में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. यह जुलाई 2022 के बाद बैंक निफ्टी इंडेक्स की सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी है. कारोबार समाप्त होने के बाद निफ्टी 21 हजार अंक के करीब जाकर बंद हुआ. एक समय निफ्टी ने 21 हजार अंक के स्तर को भी पार किया.

नए शिखर पर सेंसेक्स-निफ्टी

एनएसई का मुख्य सूचकांक निफ्टी 50 इसी साल पहली बार 20 हजार अंक के भी पार निकला और अभी वह 21 हजार अंक के भी पार निकल चुका है. इस साल अब तक निफ्टी 50 इंडेक्स 15 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है. बीएसई सेंसेक्स ने इस साल के दौरान अब तक 14.15 फीसदी की छलांग लगाई है और 70 हजार अंक की दहलीज पर पहुंचा हुआ है. स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में बेंचमार्क इंडेक्स की तुलना में डबल से भी ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है.

30-30 फीसदी से ज्यादा रिटर्न

शेयर बाजार के इस शानदार प्रदर्शन का स्वाभाविक फायदा म्यूचुअल फंडों को भी हुआ. जैसे-जैसे अलग-अलग कैटेगरी के शेयरों ने प्रदर्शन किया, एलोकेशन के हिसाब से फंड हाउसेज के विभिन्न स्कीमों का प्रदर्शन भी उसी तरह रहा. साल 2023 में देखें तो अक्टूबर तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विभिन्न म्यूचुअल फंड स्कीम ने करीब 52 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. लगभग हर कैटेगरी की सबसे बेहतर म्यूचुअल फंड स्कीम का इस साल का रिटर्न 30-30 फीसदी से ज्यादा रहा है...

अलग-अलग कैटेगरी के 10 चुनिंदा फंड

  • एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड: 51.5%
  • क्वांट स्मॉल कैप फंड: 45.69%
  • एचडीएफसी मिड-कैप अपॉर्च्यूनिटी फंड: 44.13%
  • निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप फंड: 39.4%
  • महिंद्रा मैनुलाइफ मिड कैप फंड: 37.26%
  • एसबीआई लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड: 37.18%
  • निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड: 36.16%
  • निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड: 34.57%
  • महिंद्रा मैनुलाइफ मल्टी कैप फंड: 33.79%
  • जेएम इक्विटी हाइब्रिड फंड: 30.91%

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: नंबर-1 बनी आईटीसी, पीछे छूटी अडानी-ब्रिटानिया-पारले!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget