एक्सप्लोरर

Manu Jain Xiaomi Exit: टेक कंपनियों में छंटनी का दौर जारी, अब मनु कुमार जैन ने दिया शाओमी से इस्तीफा

Xiaomi Resignation: मनु कुमार जैन ने सोमवार को शाओमी कंपनी में लगभग 9 साल सेवा देने के बाद अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है. जानिए अचानक इस इस्तीफे के पीछे क्या वजह रही है...

Manu Kumar Jain Xiaomi : दुनियाभर में आर्थिक मंदी (Financial Crisis) को लेकर टेक कंपनियों (Tech Companies) में छंटनी का दौर चल रहा है. इन कंपनियों में बड़े पद पर तैनात शीर्ष अधिकारियों के इस्तीफे का दौर लगातार जारी है. देश और दुनिया के स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी (Xiaomi) के ग्लोबल उपाध्यक्ष और इसकी भारतीय शाखा के पूर्व प्रमुख मनु कुमार जैन (Manu Kumar Jain) ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस बात का ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) पर किया है. जानिए क्या है अपडेट...

लगभग 9 साल के बाद दिया इस्तीफा

मनु कुमार जैन ने कंपनी में लगभग 9 साल के कार्यकाल के बाद आज सोमवार (30 जनवरी) को अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है. मनु  ने अपने इस्तीफे का एलान ट्वीट में किया है. उन्होंने कहा कि "जीवन में परिवर्तन ही एकमात्र स्थिर बात है. पिछले 9 वर्षों में, मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इतना प्यार मिला है और इसने इस अलविदा को इतना कठिन बना दिया है. आप सभी का धन्यवाद." 

उन्होंने आगे कहा कि "एक यात्रा का अंत रोमांचक अवसरों से भरे एक नए की शुरुआत का भी प्रतीक है..एक नए रोमांच के लिए नमस्ते.."  गौरतलब है हाल ही में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सार्वजनिक नीति प्रमुख सिनैड मैकस्वीनी (Sinead McSweeney) ने भी कंपनी से इस्तीफा दिया था. 

नौकरी छोड़ने की ये है वजह  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाओमी (Xiaomi) कंपनी के कथित विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA Foreign Exchange Management Act) के उल्लंघन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय और शाओमी के बीच चल रही कानूनी लड़ाई के बीच यह इस्तीफा हुआ है. मनु जैन ने 2014 में भारत में शाओमी के लॉन्च की अगुवाई की थी. वो शाओमी से पहले मनु कुमार जैन ऑनलाइन शॉपिंग साइट Jabong के भी सह संस्थापक रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

India Budget 2023: बजट से ट्रांसपोर्ट सेक्टर को बड़ी उम्मीदें, आम आदमी की मुश्किलें कम कर सकती है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget