एक्सप्लोरर

Jobs Layoff: दुनिया की सबसे बड़ी पार्सल डिलीवरी कंपनी में भी छंटनी, 12 हजार लोग भेजे जाएंगे घर

Delivery Company UPS: रोजगार के मोर्चे पर एक और बुरी खबर है. दिग्गज पार्सल डिलिवरी कंपनी यूपीएस ने बताया है कि उसकी वित्तीय स्थिति बिगड़ रही है. इसलिए हजारों नौकरियों में कमी की जाएगी.

Delivery Company UPS: सारी दुनिया में नौकरियों के लिए बहुत खराब स्थिति बनी हुई है. आए दिन दुनिया के कई देशों की विभिन्न कंपनियों से छंटनी की खबरें आती रहती हैं. अब एक और निराश करने वाली खबर सामने आ रही है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्सल डिलीवरी कंपनी यूनाइटेड पार्सल सर्विस (UPS) 12,000 से ज्यादा लोगों को नौकरियों से निकालने के लिए तैयारी में है. इसके अलावा कंपनी अपने ट्रक माल ढुलाई ब्रोकरेज बिजनेस कोयोटे (Coyote) के लिए भी कड़े फैसले लेने के बारे में विचार कर रही है.

यूपीएस के शेयरों में भारी गिरावट

यूनाइटेड पार्सल सर्विस (United Parcel Service) ने साल का राजस्व उम्मीद से कम रहने का अनुमान लगाया था. इसके बाद यूपीएस के शेयरों में 6.3 फीसदी की भारी गिरावट देखी गई. कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव कैरोल टोम ने बताया कि पिछला साल कठिन और निराशाजनक रहा. यूपीएस ने अपने सभी बिजनेस सेगमेंट में वॉल्यूम, रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में गिरावट दर्ज की गई. 

लागत में 1 अरब डॉलर की कटौती का लक्ष्य 

अब कंपनी का लक्ष्य लागत में 1 अरब डॉलर की कटौती करना है. यूपीएस की हालत को ग्लोबल इकोनॉमी की दशा का संकेत माना जा रहा है. कंपनी के अनुसार, साल 2024 की दूसरी छमाही तक स्थितियां बेहतर होने की कोई उम्मीद नहीं है. अनुमान के मुताबिक, कंपनी के पूरे साल का रेवेन्यू 92 अरब डॉलर से 94.5 अरब डॉलर के बीच रहेगा. विशेषज्ञों ने कंपनी का रेवेन्यू लगभग 95.57 अरब डॉलर रहने का अनुमान लगाया था. 

लेबर कॉस्ट का बढ़ रहा दबाव 

कंपनी के सीएफओ ब्रायन न्यूमैन के अनुसार, टीमस्टर्स यूनियन के साथ नए अनुबंध के कारण उसकी लेबर कॉस्ट बढ़ती जा रही है. इसके अलावा उसके पास औसत ऑर्डर भी कम होते जा रहे हैं. न्यूमैन के अनुसार, पहली तिमाही में हमारा ऑपरेटिंग मार्जिन सबसे कम रहने की आशंका है. लेबर प्रॉबलम के चलते फेडएक्स (FedEx) जैसी कंपनियों ने यूपीएस के 60 फीसदी कारोबार पर कब्जा जमा लिया था. कंपनी इसे दोबारा हासिल करने में कामयाब रही है. हालांकि, ग्राहक हवाई सेवाओं की तुलना में अन्य डिलीवरी ऑप्शन को प्राथमिकता दे रहे हैं. इससे यूपीएस और फेडएक्स दोनों पर दबाव बढ़ रहा है.

कंपनी के बिजनेस में लगातार आ रही कमी 

चौथी तिमाही में यूपीएस का इंटरनेशनल एयर बेस्ड सेगमेंट और ट्रक बिजनेस क्रमशः 6.9 फीसदी और 7.3 फीसदी कम हो गया. कंपनी का तिमाही राजस्व एक साल पहले के 27 अरब डॉलर से गिरकर 24.9 अरब डॉलर हो गया. कंपनी का मुनाफा भी पिछले वर्ष के 3.62 डॉलर प्रति शेयर से घटकर 2.47 डॉलर प्रति शेयर हो गया.

ये भी पढ़ें 

Tata Motors: टाटा मोटर्स ने मारुती को छोड़ा पीछे, बनी सबसे मूल्यवान ऑटो कंपनी, ऑल टाइम हाई पर पहुंचे शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget